किसान कल्याण संघ का वर्चुअल मीटिंग हुआ समपन्न, प्रदेश में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा।



लखनपुर सितेश सिरदार ✍️
किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि अभियंता केडी मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कल्याण संघ एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कल्याण संघ महिला प्रकोष्ठ श्रीमती जमुना श्रीमोर एवं राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी रघुवीर यादव, तथा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जुड़े हुए सदस्य महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रीति आदित्य प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकृष्ण साहू, प्रदेश संरक्षक तीरथ यादव, बस्तर संभाग अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तारा यादव, सूरजपुर जिले से संगठन मंत्री सतीश कुमार जयसवाल, बिलासपुर से धनेश कुमार रजक जहांगीर चांपा से संतोष कुमार सोनकर, अनिल गोपाल यादव, रायगढ़ जिले यशोदा यादव, कबीरधाम से नरेश कुमार पुरसोत्तम राजा, ईश्वर साहू, लखनपुर किसान कल्याण संघ ब्लॉक अध्यक्ष सितेश सिरदार ,जहांगीर चांपा जिले से सुरेश कुमार यादव, लाल यादव भिलाई डाल देनाइत्यादि लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव बताया कि किसान कल्याण संघ द्वारा प्रदेश में लगातार किसानों के हक और अधिकारों के लिए लडा़ जा रहा है। मौजूदा वक्त में किसानों की खाद- एवं बीज की समस्या को देखते हुए प्रत्येक जिले में सरकार के नुमाइंदो ग्यापन देकर चेतावनी दी जा रही है कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। अन्यथा किसान कल्याण संघ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पडे़गा।
बैठक में छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी गण अपनी अपनी बातें रखी और विभिन्न जिलों से उपस्थित किसान कल्याण संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी गण ने अपनी अपनी बात रखी।साथ ही आगे की रणनीति तैयार किया गया कि कैसे कैसे हम लोग किसानों की समस्याओं का समाधान करें और उनकी बात सरकार तक पहुंचाएं।