भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका शोरी ने रक्षासूत्र बांध कर बढ़ों का लिया आशीर्वाद..प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन पर्व की दी शुभकामनाएं




सुकमा -आज रक्षा बंधन के अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुकमा जिले की दबंग आदिवासी नेत्री कुशल वक्ता अधिवक्ता सुश्री दीपिका शोरी जी ने प्रदेश महामंत्री
भाजपा(संगठन) आदरणीय श्री पवन साय जी के साथ साथ बस्तर संभाग के प्रथम पंक्ति के नेतागण भाजपा प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री किरण देव् सिंह जी ,पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री केदार कश्यप जी,
पूर्व सभापति नगर निगम जगदलपुर आदरणीय श्री योगेंद्र पांडे जी एवं श्री आर्यद्र भैया जी व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री आदरणीय टेकेश्वर जैन जी को रक्षासूत्र बांध कर आशिर्वाद लिया
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका शोरी ने पूरे परिवार के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ पावन पर्व रक्षा बंधन का त्यौहर मनाया और समस्त प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।