MBBS डॉक्टर ने खाया गोबर VIDEO: तन मन हो जाएगा पवित्र.... गाय का गोबर खाकर बोला MBBS डॉक्टर.... गर्भवती महिला डिलीवरी के समय गोबर का रस ले.... कैमरे के सामने गिनाए कई फायदे.... देखें VIDEO......




डेस्क। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक डॉक्टर ने कैमरे के सामने गोबर खाकर उसके फायदे गिनाए। डॉक्टर का दावा है कि गाय का मूत्र पीने व गोबर खाने से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर मनोज मित्तल ने कैमरे के सामने जमीन से गाय के गोबर को उठाकर अपने मुंह में रख लिया। उसे खाते हुए डॉक्टर ने इसके फायदे गिनाए। उन्होंने कहा, 'गाय से मिलने वाले पंचगव्य का एक-एक हिस्सा मानव जाति के लिए बड़ा कीमती है। देखिए, अगर हम गाय के गोबर खा लेते हैं तो हमारा तन मन पवित्र हो जाता है। हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है। एक बार यह हमारे शरीर में चला गया तो एक तरह से हमारे शरीर को शुद्ध कर देता है।'
मनोज मित्तल पेशे से एमबीबीएस एमडी डॉक्टर हैं और हरियाणा के करनाल में बच्चों के चिकित्सक हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वह गाय का गोबर खाते हुए इसके फायदे बताते हैं। लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए मौज ले रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मनोज मित्तल गौशाला में हैं। डॉक्टर का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाए। ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो पर कुछ लोग तो डॉक्टर के डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं। डॉक्टर मनोज मित्तल का कहना है कि यदि गर्भवती महिला डिलीवरी के समय गोबर का रस ले तो डिलीवरी नॉर्मल होने के चांस बढ़ जाते हैं।
देखें वीडियो