पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार: नशे में कर रहे थे ड्राइविंग.... कार को मारी टक्कर.... गाड़ी को सोसाइटी के गेट में भी ठोका.... पुलिस ने किया गिरफ्तार.....
Former India cricketer Vinod Kambli arrested for ramming his car into gate of his residential society




...
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। मुंबई के बांद्रा में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक कार में टक्कर मार दी, विनोद कांबली ने अपनी गाड़ी को सोसाइटी के गेट में भी ठोक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया। 50 साल के विनोद कांबली शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। उनके खिलाफ एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी, आरोप था कि नशे में उन्होंने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी।
बांद्रा पुलिस स्टेशन ने इसी के बाद विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में विनोद कांबली को बेल मिल गई। भारत के लिए विनोद कांबली ने 107 वनडे मैच खेले हैं। अगर घरेलू क्रिकेट की बात करें तो विनोद कांबली का रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने 129 फर्स्ट क्लास मैच में 9965 रन बनाए हैं। अभी कुछ वक्त पहले भी विनोद कांबली सुर्खियों में आए थे, जब वह एक साइबर धांधली के शिकार हो गए थे। केवाईसी अपडेट के नाम पर एक ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और विनोद कांबली को करीब सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया।