BJP विधायक पर रेप का आरोप: भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा.... कोर्ट के आदेश के बाद MLA के खिलाफ रेप का केस दर्ज.....

BJP विधायक पर रेप का आरोप: भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा.... कोर्ट के आदेश के बाद MLA के खिलाफ रेप का केस दर्ज.....

हरिद्वार। ज्वालापुर विधासभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश राठौर की मुश्किल बढ़ने वाली है। भाजपा नेत्री ने पार्टी के ज्वालापुर सीट से विधायक सुरेश राठौर पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

 

इस मुकदमे के पीछे की कहानी बड़ी लंबी है। जो कि पुलिस की विवेचना के बाद ही साफ हो पाएगी। लेकिन एक बात तो तय है कि इस प्रकरण के बाद से विधायक सुरेश राठौर की प्रतिष्ठा सवालों के घेरे में आ गई है। बीते दिनों भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया था कि कुछ लोग कथित अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो पत्रकारों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।


 
पुलिस ने मीडिया को बताया था कि आरोपी भाजपा विधायक को कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रुड़की तथा दूसरा सहारनपुर का रहने वाला था। जिसके बाद पुलिस ने इसी मुकदमे में एक भाजपा नेत्री और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रणवीर गौतम, सतीश दास, एसडी गौतम, निवासी बेगमपुर बहादराबाद और विजेंद्र के नाम सामने आए थे। इसी प्रकरण में अब पीड़िता ने विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सनसनी मचा दी है।