CG- नक्सली हमला: ITBP के जवानों पर नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग.... घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने बरसा दी गोलियां.... 1 जवान घायल......

CG- नक्सली हमला: ITBP के जवानों पर नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग.... घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने बरसा दी गोलियां.... 1 जवान घायल......


नारायणपुर। आईटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल लाया गया है। कोहकामेटा इलाके में जवानों की टुकड़ी सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकली थी। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसा दी। जिसमे एक जवान घायल हुआ है। जवानों की जवाबी कार्यवाही में नक्सली भाग खड़े हुए है। घटना के बाद कोहकामेटा इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जवान चप्पे-चप्पे में तैनात हो गए हैं। साथ ही जिस इलाके से नक्सलियों ने फायरिंग की थी, वहां अब सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार सर्चिंग की जारी है। 


पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस घटना में नक्सलियों को भी गोली लगी है। नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने ITBP जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इस घटना में ITBP का एक जवान घायल हो गया है। जवान को नारायणपुर जिला अस्पताल में लाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किया जाएगा। नारायणपुर के SP उदय किरण ने बताया कि नक्सलियों ने 5 राउंड फायर किए हैं। जवान के कंधे में गोली लगी है, वह खतरे से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के कोहकामेटा में शुक्रवार को ITBP के जवान मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर खड़े थे। इसी दौरान घने जंगलों का फायदा उठाकरमाड़ डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। घायल जवान का नाम संदीप कुमार है। साथी जवान घायल को जिला मुख्यालय लेकर आए हैं।