Vastu Tips : घर की छ्तपर गलती से भी ना रखें ये चीजें! घर में आई हुई लक्ष्मी चली जाएगी...

Vastu Tips: Do not keep these things on the roof of the house even by mistake! Lakshmi who came in the house will go away... Vastu Tips : घर की छ्तपर गलती से भी ना रखें ये चीजें! घर में आई हुई लक्ष्मी चली जाएगी...

Vastu Tips : घर की छ्तपर गलती से भी ना रखें ये चीजें! घर में आई हुई लक्ष्मी चली जाएगी...
Vastu Tips : घर की छ्तपर गलती से भी ना रखें ये चीजें! घर में आई हुई लक्ष्मी चली जाएगी...

Vastu Tips :

 

नया भारत डेस्क : कई बार कड़ी मेहनत का भी फल नहीं मिलता है। ऐसे में आपको वास्तु के कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। क्योंकि वास्तु से जु़ड़ी चीजों में लापरवाही बरतने से कई बार जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए कई लोग घर बनवाने से लेकर गृह प्रवेश तक वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। (Vastu Tips)

इसके साथ ही वास्तु के अनुसार ही घर की छत में चीजों का रख-रखाव करते हैं। लेकिन जब छत पर सामान के रख-रखाव की बात आती है तो लोग ऐसा करना भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की छत पर अनावश्यक चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे तो घर की छत पर गलती से भी ये सामान नहीं रखना चाहिए। (Vastu Tips)

छत पर न रखें ये सामान

अक्सर लोग घर की तो बहुत अच्छे से साफ- सफाई करते हैं, लेकिन छत की साफ सफाई करना भूल जाते हैं। या उसे जानकर इग्नोर कर देते हैं। वहीं कई लोग छत पर झाड़ू रख देते गैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अभी से अपनी इन आदतों को बदल लेना चाहिए। इन आदतों से घर में आर्थिक तंगी आती है। (Vastu Tips)

अधिकतर लोग कपड़े सुखाने के लिए छत पर रस्सी बांधते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छत पर रस्सी रखने से वास्तु दोष लगता है। इसलिए छत पर कभी भी रस्सी का बंडल नहीं रखना चाहिए। हालांकि छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर बांस नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर से सुख-समृद्धि चली जाती है। (Vastu Tips)

कई लोगों के घरों के आसपास पेड़ आदि लगे होते हैं। वहीं पेड़ों से पत्ते अगर आपकी छत पर गिरते हैं तो इनकी समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए। क्योंकि छत पर कूड़ा जमा होने से वास्तु दोष लगता है। कई लोग घर की छत पर टूटे गमले या मटके आदि रखते हैं। बता दें कि ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा कभी भी छत पर कूड़ा-कचरा आदि नहीं रखना चाहिए। (Vastu Tips)

घर की छत पर जंग लगा सामान, लकड़ी के टूटे फर्नीचर, घर के छत पर रद्दी और पुराने अखबार आदि को नहीं रखना चाहिए। इन सारी चीजों को छत पर रखना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों का पालन करना न भूलें। (Vastu Tips)