कैबिनेट मंत्री का अनोखा अंदाज VIDEO: टी-स्टॉल पर चाय बनाते दिखे कैबिनेट मंत्री.... कार्यकर्ताओं ने ली चुस्की.... खबर मिलते ही चाय पीने दौड़े लोग.... मंत्री ने अपने हाथों से पिलाई सबको चाय.... देखें VIDEO......

कैबिनेट मंत्री का अनोखा अंदाज VIDEO: टी-स्टॉल पर चाय बनाते दिखे कैबिनेट मंत्री.... कार्यकर्ताओं ने ली चुस्की.... खबर मिलते ही चाय पीने दौड़े लोग.... मंत्री ने अपने हाथों से पिलाई सबको चाय.... देखें VIDEO......

डेस्क। कानपुर में लोग उस समय दंग रह गए जब योगी सरकार के मंत्री को एक दुकान में चाय बनाते देखा। पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह मंत्री जी हैं। पास जाकर देखा तो मामला सच निकला। मंत्री सतीश महाना दुकान पर चाय बना रहे थे। इसकी खबर आसपास लगते ही दुकान पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने काली मंदिर रोड की चाय की दुकान पर पहुंचे थे। 

 

 

यहां उन्होंने दुकानदार से हालचाल पूछा। इसके बाद वह खुद चाय बनाने लगे। चाय बनाते देख आसपास निकल रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कैबिनेट मंत्री के हाथ की चाय पीने के लिए हर कोई आतुर दिखा। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जनता दरबार से निकले। इस दौरान उन्हें स्व.परवेज की चाय की दुकान दिख गई। परवेज की पत्नी ऊर्मिला देवी खुद चाय बना रही थी। सतीश महाना दुकान जाकर खुद चाय बनाने लगे। इसके बाद आसपास खड़े लोगों को चाय पिलाई। 

 

 


सभी ने चाय की तारीफ की। पता हो कि ऊर्मिला देवी के पति परवेज की महामारी की चपेट में आकर पिछले दिनों मौत हो गई थी। ऊर्मिला देवी पति की दुकान को खुद चला परिवार का पेट पालती है। महाना ने उन्हें हर संभव मदद का वादा किया। कैबिनेट मंत्री ने टी-स्टाल मालिक से पूछा कि क्या मैं खुद चाय बना सकता हूं। टी-स्टाल मालिक पीछे हट गया। इसके बाद सतीश महाना ने खुद चाय बनाई, फिर खुद चाय छानकर अपने कार्यकर्ताओं को दी।

 


देखें वीडियो