जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेसियों ने रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया




सुकमा - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पर जन जागरण अभियान के तहत बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियो ने दोरनापाल पेट्रोल पंप जाकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पेट्रोल ,डीजल , रसोईगैस , एवं रोजमर्रा के सामानों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर पदयात्रा व रैली निकाल कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई
केंद्र सरकार की विफलताओं को बताने जन जागरण अभियान चलाया जा रहा जिसमे आज जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कोन्टा व जन जागरण प्रभारी दोरनापाल माड़वी देवा व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान के नेतृत्व मे आम जनता को देश मे लगतार बढ़ते महंगाई और कैसे केंद्र की भाजपा सरकार मे महंगाई चरम सीमा को पार कर रही है यह सब भाजपा सरकार की नाकामियों को बताने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आम जनता तक पहुंच कर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताने जन जागरण अभियान चला रही है
और इस अभियान के तहत वार्डवासियों तक पहुंच कर बढ़ते महंगाई से ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है वही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा किसान, गरीब मजदूर की आय बढ़ाने के लिए धान का मूल्य में इजाफा कर रही है, और विकास के कार्य को आगे बढ़ा रही है बे मौसम बारिश से फसलों को नुकसान का सर्वे कर रही है, केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों से उपजे महंगाई से आज आम जनता श्रस्त हो चुकी है आम जनता ऐसे महंगाई से लगतार गरीबी रेखा के निचे पहुंच रहे है लगातार बेराजगारी बढ़ रही है जन जागरण पदयात्रा मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष यूथपति यादव, श्रमकल्याण सदस्य सुसन्तो राय, मंत्री प्रतिनिधि रवि मण्डल, ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस पुनेम मासा, पार्षद पुनेम हुर्रा,बाबूराम यादव, ब्लाक संयोजक आदर्श तोमर, धर्मेन्द्र नायक, एवं अन्य सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित थे!