Top 10 Millionaires Cities: ये है वो दस शहरे जहा रहते है दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति, जाने नंबर 1 पर है कौन सा शहर, यहाँ देखे लिस्ट...
Top 10 Millionaires Cities: These are the ten cities where the world's most millionaires live, know which city is at number 1, see the list here... Top 10 Millionaires Cities: ये है वो दस शहरे जहा रहते है दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति, जाने नंबर 1 पर है कौन सा शहर, यहाँ देखे लिस्ट...




Top 10 Millionaires Cities:
ह्यूरन (Hurun Research Institute) रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की रैंकिंग करते हुए ग्लोबल रिच लिस्ट जारी किया था। जिसमें दुनिया के सबसे ज्यादा अमीरों की लिस्ट जारी की गई थी जिसके बारे में हमने आपको बताया था। मगर आज हम आपको दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति वाले टॉप 10 शहरों की लिस्ट के बारे में बताएंगे। न्यूयॉर्क, टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र ऐसे स्थान हैं जहां दुनिया में सबसे अधिक करोड़पति रहते हैं। ब्लूमबर्ग ने हेनले एंड पार्टनर्स ग्रुप के हवाले से इससे जुड़ी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, यह एक रेजीडेंसी सलाहकार फर्म है। सबसे अधिक करोड़पति वाले शीर्ष दस शहरों की सूची में पांच संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। इन दस शहरों के नाम इस प्रकार हैं। (Top 10 Millionaires Cities)
1. न्यूयाॅर्क
2. टोक्या
3. सेन फ्रांसिस्को खारी क्षेत्र
4. लंदन
5. सिंगापुर
6. लॉस एंजिल्स व मालिबू
7. शिकागो
8. हाउस्टन
9. बीजिंग
10.शंघाई (Top 10 Millionaires Cities)
ब्लूमबर्ग की ओर से जारी सूची के अनुसार वर्ष 2022 पहले भाग में न्यूयार्क शहर में 12 फीसदी करोड़पति कम हो गए हैं। जबकि सेनफ्रांसिस्को खाड़ी के करोड़तियों की संख्या में चार प्रतिशत की कटौती हुई है। इस दौरान लंदन शहर के करोड़पतियों की संख्या में नौ प्रतिशत की कटौती हुई है। ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट के अनुसार रियाद और शारजाह में इस साल अब तक सबसे तेजी से करोड़पतियों की आबादी बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अबू धाबी और दुबई में भी करोड़पतियों की आबादी तेजी से बढ़ी है। (Top 10 Millionaires Cities)