तोकापाल मण्डल में  तिरंगा यात्रा भव्य रूप से निकाली गई बाइक रैली...

तोकापाल मण्डल में  तिरंगा यात्रा भव्य रूप से निकाली गई बाइक रैली...
तोकापाल मण्डल में  तिरंगा यात्रा भव्य रूप से निकाली गई बाइक रैली...

भव्य रूप से संम्पन हुई तिरंगा यात्रा

जगदलपुर : तोकापाल मण्डल में  तिरंगा यात्रा भव्य रूप से निकाली गई बाइक रैली, जिसमें समिलित हुए बस्तर सांसद  महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक  विनायक गोयल, प्रदेश व भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के आवहान पर तोकापाल मण्डल में भव्य रूप से तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम हुआ जिसमें 150 से अधिक बाइक में तिरंगा लगाकर केशलूर से छापरभानपुरी तक रैली निकाली गई।

इस दौरान जगह जगह पर स्कूली बच्चों को फल भी वितरण किया गया और मोदी के विजन हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा फहराने के लिए आवहान भी किया गया।

रैली के दौरान भारत माता की जयकारा के साथ ही रैली आगे बढ़ता रहा, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहें सांसद बस्तर  महेश कश्यप,  चित्रकोट विधायक  विनायक गोयल , जिला पंचायत सदस्य  रैतू बघेल , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  अविनाश श्रीवास्तव,  प्रदेश मंत्री  जयराम दास तिरंगा यात्रा प्रभारी अभिषेक साव पिंटू ,तिरंगा यात्रा सप्रभारी  रितेश दास जोशी,मनोज ठाकुर,रोहित कश्यप,परदेशी कश्यप,जीवनाथ मौर्य, सुभाष कश्यप, मुना कश्यप, डिकेश नाग, जलन कश्यप, हेमचंद्र सोम, गणपति सोम, और बड़ीं संख्या में युवा मौर्चा के कार्यक्रता उपस्थित रहे।