These Bad Movies of 2022: 2022 में साउथ मूवी की लिस्ट में शामिल हुई ये फिल्मे, कलेक्शन ही नहीं रेटिंग के मामले में भी रही पीछे...
These Bad Movies of 2022: These films included in the list of South Movies in 2022, not only in terms of collection, but also in terms of rating. These Bad Movies of 2022: 2022 में साउथ मूवी की लिस्ट में शामिल हुई ये फिल्मे, कलेक्शन ही नहीं रेटिंग के मामले में भी रही पीछे...




These Bad Movies of 2022 :
साउथ सिनेमा की इन फिल्मो ने साल 2022 के बीते आठ महीनों में बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लेकिन ये भी साफ शब्दों कहा जा सकता है कि बीते कुछ महीने बॉलीवुड से ज्यादा साउथ सिनेमा के लिए खास रहे। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। तो वहीं, हिंदी में 'भूल भुलाया 2' सबसे आगे रही। इन सबके बीच सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड को मिलाकर कुछ ऐसी भी फिल्में रिलीज हुईं, जो कलेक्शन के साथ-साथ आईएमडीबी की रेटिंग में भी खराब साबित हुईं। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं। (These Bad Movies of 2022)
धाकड़
कंगना रणौत बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री हैं। लेकिन जब उनकी फिल्म 'धाकड़' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो बुरी तरह पिटी। इस फिल्म में कंगना का धांसू एक्शन था और वह एक एजेंट के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पाई। कंगना की इस फिल्म ने महज 2.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग सिर्फ 4 रही। (These Bad Movies of 2022)
निकम्मा
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री रही हैं लेकिन अब उनकी फिल्में भी कमाल नहीं दिखा पा रहीं। 17 जून को सिनेमाघरों में 'निकम्मा' रिलीज हुई, जिसमें शिल्पा के साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया अहम भूमिका में दिखे। इस फिल्म को दर्शकों ने भी 'निकम्मा' ही बताया। कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक ने हर किसी को बोर कर दिया था, जिस वजह से यह फिल्म आईएमडीबी पर 2.4 की रेटिंग के साथ महज 1.77 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। (These Bad Movies of 2022)
राधे श्याम
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हर कोई प्रभास को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार था। फिल्म के पोस्टर से लेकर गानों तक में प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री दमदार लगी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में महज 19.30 करोड़ का कलेक्शन किया। आईएमडीबी पर 'राधे श्याम' को महज 5.3 रेटिंग दी गई। (These Bad Movies of 2022)
आचार्य
तेलुगू भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'आचार्य' का क्रेज हिंदी के फैंस के बीच भी दिखने को मिला। इस फिल्म में राम चरण और चिरंजीवी एक साथ नजर आए थे और यही चीज फिल्म की असली जान थी। लेकिन 'आचार्य' रेटिंग में कमाल नहीं दिखा पाई। आईएमडीबी पर इस फिल्म को सिर्फ 3.8 रेटिंग मिली और इस फिल्म का कलेक्शन भी 53.37 करोड़ रहा था, जो इन दो दमदार अभिनेताओं की छवि के मुकाबले कम माना गया। (These Bad Movies of 2022)