बिग CG न्यूज: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र इस तारीख से.... विधानसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन जारी.... जानें कब से कब तक चलेगा सत्र.... देखें अधिसूचना.....

बिग CG न्यूज: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र इस तारीख से.... विधानसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन जारी.... जानें कब से कब तक चलेगा सत्र.... देखें अधिसूचना.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा। मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

 

अधिसूचना जारी होने के साथ ही सवाल लगने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बार भी विधानसभा में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दर्शकदीर्घा पूरी तरह बंद रहेगा। 

 

कोरोना संक्रमण की वजह से मानसून सत्र लंबी अवधि तक नहीं होगा। यह सत्र 30 जुलाई को खत्म हो जाएगा। सत्र के दौरान अनुपूरक बजट, और विधेयक पेश किए जाएंगे।

 

छत्तीसगढ़ विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े ने जारी अधिसूचना में कहा है कि छत्तीसगढ़ की पंचम विधान सभा का ग्यारहवां सत्र सोमवार दिनांक 26 जुलाई, 2021 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, दिनांक 30 जुलाई, 2021 तक रहेगा। इस सत्र में कुल 05 बैठकें होंगी।

 

छत्तीसगढ़ विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े ने जारी अधिसूचना में कहा है कि इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे।