CG- गरबे की आड़ में नशे का कारोबार VIDEO: रेस्टोरेंट गरबा के बीच रईसजादों को परोस रहे हुक्का.... होटल और कैफों में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार.... गरबा के साथ-साथ हुक्का पॉट भी.... मचा बवाल.... देखें VIDEO.....




रायपुर 12 अक्टूबर 2021। राजधानी के होटल-कैफों में गरबा की आड़ में बेधड़क नशे का कारोबार जारी है। खुलेआम आधी रात को नशाखोरी जारी है। गरबा आयोजन के साथ बेधड़क बियर की बोतलें और हुक्का पॉट परोसे जा रहे हैं। गरबा के साथ खुलेआम नशे का सेवन किया जा रहा है। रायपुर के VIP रोड इलाके के कई रेस्टोरेंट में गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद अब बवाल मच गया है। गरबा में लोगों को पारंपरिक परिधान पहनने पर ही एंट्री दी जा रही है। मगर अंदर कुछ और हो रहा है। यहां धार्मिक गीतों के बीच गरबा में हुक्का परोसा जा रहा है।
इंडियन वोक रेस्टोरेंट की तस्वीरें सामने आने के बाद बवाल हो गया है। फेसबुक यूजर्स ने इंडियन वोक रेस्टारेंट की तस्वीरें साझा की हैं। इंडियन वोक रेस्टोरेंट में 8 से 14 अक्टूबर तक गरबा नाइट का आयोजन किया गया है। इसे लेकर प्रचार कई दिनों से शुरू हो चुका था। सैकड़ों पास बेचकर रेस्टोरेंट के संचालकों ने मुनाफा कमाया। यहां लाइव पंजाबी ढोल और डीजे का भी बंदोबस्त है। इवेंट में आने वालों के लिए शर्त है कि उन्हें ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर ही आना होगा। जब रईसजादे यहां गरबा करने पहुंचते हैं तो इसके बाद उन्हें हुक्का परोसा जाता है। भक्ति गीतों पर गरबा के बीच युवक-युवतियां हुक्का पीते हैं। इसी का विरोध किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल के पास पहुंचकर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि रायपुर में हो रहे धार्मिक आयोजनों में हुक्के और नशे की दूसरी चीजों का इस्तेमाल धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है। ऐसे आयोजकों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। एक यूजर ने फेसबुक में लिखा की "हिन्दू के आस्था के साथ गरबा आयोजक कर रहे मजाक। रायपुर के वीआईपी रोड़ स्थित द इण्डियन वोक रेस्टोरेंट में नशे के साथ गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां गरबा करते युवक-युवती नशा का सेवन कर रहे है। हिन्दूओं के पवित्र आयोजन गरबा का ऐसा अपमान कब तक...........ऐसा चलेगा....?"
देखें वीडियो