केंद्रीय मंत्री का डांस VIDEO: केंद्रीय कानून मंत्री ने लोक गीत पर किया शानदार डांस.... जबरदस्त अंदाज में थिरके.... कानून मंत्री के डांस के PM मोदी हुए मुरीद.... 'हमारे कानून मंत्री अच्छे डांसर भी हैं'.... देखें डांस VIDEO.....




डेस्क। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर थे। उन्होंने अपने दौरे का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वे काजलंग गांव पहुंचे हैं। इस वीडियो में कानून मंत्री का एक अलग ही रूप सामने आया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। कानून मंत्री का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये वीडियो खुद रिजिजू ने ही अपने अकाउंट से शेयर किया है। किरण रिजिजू ने लोक गीत पर शानदार डांस किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने किरण रिजिजू के इस रूप की प्रशंसा भी की है।
कानून मंत्री का यह डांस वीडियो देखकर खुद पीएम मोदी भी उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कानून मंत्री किरण रिजिजू के डांस की तारीफ की है। कानून मंत्री ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में लोगों के साथ डांस करते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनके डांस की तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे कानून मंत्री किरण रिजिजू भी एक अच्छे डांसर हैं। अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।' पीएम मोदी ने किरण रिजिजू का वीडियो रीट्वीट किया है और इसी पर यह कैप्शन है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लाखों लोग देख चुके हैं।
किरण रिजिजू ने अपना डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव की मेरी यात्रा के दौरान। जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो यह सजोलंग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन है। मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं। वीडियो में 40 सेकेंड के बाद आप देखेंगे कि कानून मंत्री भी नजर आते हैं और वो भी गाने की धुन पर ड़ांस करने लगते हैं। उनके साथ एक महिला भी कुछ देर डांस करती है। रिजिजू का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कानून मंत्री का ये अंदाज लोग पसंद कर रहे हैं।
देखें वीडियो