CG ट्रांसफर BIG ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... बड़े पैमाने पर भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के अफसरों का तबादला.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें पूरी लिस्ट.....




रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं। 2018 बैच के IFS अफसरों को पोस्टिंग मिली है। नव पदस्थ 2018 बैच के IFS आलोक कुमार, थ्रेजस एस, शशि कुमार, दिनेश कुमार को अलग-अलग जिलों से राज्य वन विकास निगम लिमिटेड नया रायपुर बुलाया गया है।
सहायक वन संरक्षक आरए पाठक को संभागीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, एएस नाविक को सहायक संचालक तौरेगा उदंती-सीतानदी से उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद, राकेश चौबे को उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद से उप वनमंडलाधिकारी नगरी, एमआर साहू को उप प्रबंध संचालक कटघोरा से उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा, आनंद कुदरिया को उप वनमंडलाधिकारी रायपुर से अधीक्षक बारनवापारा अभ्याराण्य, विश्वनाथ मुखर्जी को उप वनमंडलाधिकारी राजिम से उप वनमंडलाधिकारी रायपुर, मोहन सिंह नायक को उप वनमंडलाधिकारी लैलूंगा, डीके सिंह को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय दुर्ग, शिवेंद्र कुमार साहू को उप वनमंडलाधिकारी अंबागढ़ चौकी, एनएल सिदार को उप वनमंडलाधिकारी गंडई, अरविंद तिवारी को सहायक वन संरक्षक बिलासपुर, आरएल पैकरा को उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़, एमके गुप्ता को उप वनमंडलाधिकारी पत्थलगांव और उदय सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर से उप वनमंडलाधिकारी राजिम बनाया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्वारा निम्नलिखित सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा) को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण कर उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए कॉलम 4 अनुसार अस्थाई रूप आगामी आदेश तक पदस्थ करता है और उपरोक्त स्थानांतरण / पदस्थापना हेतु समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। राज्य शासन एतद् द्वारा निम्नलिखित भारतीय वन सेवा अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए कॉलम क्रमांक 4 अनुसार नवीन पदस्थापना पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।
देखे आदेश