डॉक्टर के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट: पॉश कॉलोनी में डॉक्टर के मकान मे चलता मिला सेक्स रैकेट.... दो महिलाओं को मोहल्ले वालों ने रंगेहाथ पकड़ा.... दोनों महिलाओं की पिटाई.... मौके से 2 युवक छत कूदकर फरार....

डॉक्टर के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट: पॉश कॉलोनी में डॉक्टर के मकान मे चलता मिला सेक्स रैकेट.... दो महिलाओं को मोहल्ले वालों ने रंगेहाथ पकड़ा.... दोनों महिलाओं की पिटाई.... मौके से 2 युवक छत कूदकर फरार....

मेरठ। डॉक्टर के मकान में रविवार शाम को सेक्स रैकेट चलता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि यहां महिलाओं को लाया जाता है। पुलिस ने 2 महिलाओं को मौके से पकड़ लिया। जबकि 2 युवक मौके से फरार हो गए। महिलाओं ने मकान में घुसकर मौके से दो महिलाओं को पकड़ लिया। मकान में शोर शराबे की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से दो युवक मौका देखकर फरार हो गए। परतापुर थाना क्षेत्र के दुर्गा एंक्लेव कालोनी में डॉक्टर शशी भूषण का मकान है। 

 

 

जिसमें रविवार शाम को सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा और मौके से दो युवक भाग गए। महिलाओं ने बताया कि कमलेश नामक महिला यह धंधा करा रही है। वह फोन कर बुलाती थी और जितने पैसे मिलते थे उसके आधे दिए जाते थे। बाद में लोगों ने महिलाओं को चेतावनी देकर वहां से जाने दिया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

 

 

दोनों महिलाओं ने बताया कि 3 हजार रुपए महीना किराया दिया जाता था। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मौके पर दोनों महिलाओं ने बताया कि हम मुरादनगर की रहने वाली है। 6 माह से यह धंधा चलवाती है। और ग्राहक के फोन पर भी लड़की मंगवाने का कार्य भी करती है। स्थानीय महिलाओं ने अबैध धंधे में लिप्त दोनों महिलाओं की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक डॉक्टर को भी खरी खोटी सुनाई।