सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: देवरानी-जेठानी घर में चला रही थीं सैक्स रैकेट.... व्हाट्सएप और वीडियो कॉल से करते थे अनैतिक कृत्य.... चार महिला और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार.....

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: देवरानी-जेठानी घर में चला रही थीं सैक्स रैकेट.... व्हाट्सएप और वीडियो कॉल से करते थे अनैतिक कृत्य.... चार महिला और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार.....

डेस्क। एमपी के शहडोल जिले में महिला पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं सहित 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, बाइक एवं मोबाइल बरामद की है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। शहडोल जिले के जयसिंहनगर पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का भण्डाफोड़ किया है। 

 


पुलिस द्वारा दबिश देकर चार महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। देह व्यापार का अवैध कारोबार देवरानी व जेठानी द्वारा अपने ही घर से संचालित किया जा रहा था। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह सिकरवार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेटका थाना जयसिंहनगर में देह व्यापार हो रहा है। 

 

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ सुश्री सोनाली गुप्ता के दिशा निर्देशन पर पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल शहडोल-रीवा रोड ग्राम टेटका पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। 

 

रेड कार्यवाही में 4 महिला व 3 पुरूषों को मौके पर पाया गया। वहीं 2 मोटरसायकल, 3 मोबाइल एवं आपत्तीजनक सामग्री 40 पैकेट निरोध एवं नगदी 5700 रूपये कुल मशरूका लगभग 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है। सभी आरोपीगणों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।