CG बड़ी सर्जरी BIG NEWS: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... अपर संचालक, CGM, GM, मैनेजरों समेत 48 अफसरों के तबादले.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें ट्रांसफर लिस्ट.....




रायपुर 11 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के 48 अधिकारियों / कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। सूची में अपर संचालक, कार्यपालक संचालक, मुख्य महाप्रबधंक, महाप्रबधंक और उप संचालकों के नाम भी शामिल है। राज्य सरकार ने उद्योग विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए आज अपर संचालक से लेकर मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, प्रबंधक समेत 48 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव अनुराग पांडे ने जारी किया है।
वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव अनुराग पांडे ने जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतद्वारा नीचे उल्लेखित अधिकारियों / कर्मचारियों को स्थानांतरित करते हुए, अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नीचे दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम-3 से कॉलम-4 में दर्शाये स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ करता है। उक्त पदस्थापना हेतु समन्वय से अनुमोदन प्राप्त है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।