CG VIDEO बड़ी खबर: सब्जी के बागान में बैठा था 9 फीट लंबा अजगर.... सब्जी तोड़ते समय सांप के ऊपर ही रख दिया पैर.... फिर जो हुआ.... देखें VIDEO.....




कोरबा। सब्जी के बागान में अजगर बैठा था। सब्जी तोड़ते समय सांप के ऊपर ही पैर रख दिया। छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला अनेक प्रकार के जीव जन्तु से भरा पड़ा है। कोरबा जिले में आए दिन अनेक प्रजातियां के सांप देखने को मिलता हैं। यह निश्चित ही कोरबा जिले को अन्य जिलों से अलग करता हैं। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला।
दादर में एक व्यक्ति जब अपने बड़ी में सब्जी तोड़ रहा था। तभी उसने अंदर बैठे अजगर पर पैर रख दिया। फिर क्या था वो डर से भागा और आस पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक जिसके बाद वहा के कुछ लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई।
जिसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया और कुछ देर बाद अजगर को काबू कर बोरे में रख लिया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक जिसकी लम्बाई तकरीबन 8 से 9 फीट थी। तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली साथ ही सभी ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जितेंद्र सारथी ने बताया कोरबा जिले दुर्लभ सांपो से भरा पड़ा है। कोरबा जिले में लगातार सांपो की अनेक प्रजातियां मिलने से पता चलता हैं। कोरबा जिला का जंगल सांपो के लिए बहुत ही अनुकूल हैं। अब तक छोटे से लेकर विशाल काय सांप मिल चुके हैं। जिसमें दुर्लभ देखने वाले सांप भी सामिल है।
देखें वीडियो