CG Crime News : राजधानी के सेंट्रल जेल में इस हालत में मिला कैदी, प्रशासन के उड़े होश, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया ये आरोप....
राजधानी रायपुर के जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कैदी जेल में बेहोश हो कर गिरा था। मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है। 30 वर्षीय मृतक युवक बिहार का रहने वाला था।




रायपुर। राजधानी रायपुर के जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कैदी जेल में बेहोश हो कर गिरा था। मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है। 30 वर्षीय मृतक युवक बिहार का रहने वाला था। वो जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था। फिलहाल जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है। बता दें कि 3 साल पहले डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राय को रायपुर से पकड़ा था।
पुलिस ने उसके पास से गांजा जब्त किया गया था। इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। गुरुवार को वह अचानक जेल में बेहोश हो गया था। जेल में स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।