खदान धसकने से छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: 5 महिलाओं समेत 6 की मौत, मुख्यमंत्री ने प्रकट किया गहरा दुःख, चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा....
Big accident in Chhattisgarh due to mine collapse: 6 villagers died, Chief Minister expressed deep sorrow बस्तर। बस्तर के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने से हुई छः ग्रामीणों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने से छह ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।




Big accident in Chhattisgarh due to mine collapse: 6 villagers died, Chief Minister expressed deep sorrow
बस्तर। बस्तर के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने से हुई छः ग्रामीणों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने से छह ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बस्तर अंतर्गत पुलिस थाना नगरनार के ग्राम मालगांव (थाना से दूरी 20 किमी. लगभग) में छुई (सफेद) मिट्टी निकालते समय ऊपर की मिट्टी धसकने से कुल 06 लोगों (01 पुरूष, 5 महिलाओं) की इस घटना में मृत्यु हुई है -
1. रामेश्वर बघेल पिता स्व. तुलसी राम बघेल, उम्र 35 वर्ष
2. दशमती नाग पति दिलेश्वर नाग उम्र, 35 वर्ष
3. कुमारी नाग पति ईश्वर नाग, उम्र 23 वर्ष
4. कमली पति बंशीधर, उम्र 25 वर्ष
5. शांति नाग पति हरिराम नाग उम्र, 35 वर्ष
6. शैतो पति कमलसाय, उम्र 32 वर्ष
इस घटना में 03 महिलायें घायल हुई हैं जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार पश्चात् मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। जिनकी वर्तमान स्थिति चिकित्सक के बताये अनुसार खतरे से बाहर है।
1. पूर्णिमा, उम्र 14 वर्ष
2. मनमती, उम्र 32 वर्ष
3. लख्मी कश्यप, उम्र 35 वर्ष
मालगांव दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों से कमिश्नर ने भेंटकर बंधाया ढांढस
कमिश्नर श्याम धावड़े ने बकावंड विकासखण्ड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने की दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों से भेंट की और उनका ढांढस बंधाया। कमिश्नर ने इस घटना में मारे गए ग्रामीणों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने सभी घायलों के उचित उपचार हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, सीएसपी विकास कुमार, एसडीएम ओपी वर्मा सहित बचाव दल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आज दोपहर ग्राम मालगांव ग्राम में अपने घरेलू उपयोग के लिए छुई निकाल रहे दस ग्रामीण खदान धसकने के कारण दब गए थे। इसकी सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा दबे हुए ग्रामीणों को निकालने की कार्यवाही की गई। इस घटना में पांच महिला सहित छः ग्रामीण मारे गए। वहीं तीन घायल ग्रामीणों को उचित उपचार के लिए डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कर दिया गया है।