CG IAS बिग ब्रेकिंग: IAS अफसरों के प्रभार में फेरबदल.... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी.... ये बनाए गए सचिव जनसंपर्क.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें लिस्ट......




रायपुर 5 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। परदेशी सिद्धार्थ कोमल, भा.प्र.से. (2003). सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव लोक निर्माण विभाग, सचिव, विमानन विभाग तथा सचिव खनिज साधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एस. भारतीदासन, भा.प्र.से. (2006). विशेष सचिव, मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव, कृषि विभाग (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन, गोठान का स्वतंत्र प्रभार) नोडल अधिकारी, नरवा. गरुवा, घुरूवा, बाडी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना तथा आयुक्त-सह-संचालक, जनसंपर्क ( पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. संवाद ) का अतिरिक्त प्रभार को केवल आयुक्त-सह-संचालक, जनसंपर्क एवं पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. संवाद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। शेष प्रभार यथावत् रहेंगे।
तुलिका प्रजापति, भा.प्र.से. (2016) उप सचिव, मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, कृषि विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है।