शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन ने बीच सड़क किया हाई-फाई ड्रामा.... बचाओ-बचाओ चिल्लाने वाली दुल्हन निकली सेक्स रैकेट संचालिका.... दुल्हन ने की 10वीं शादी.... मामला जान उड़ जाएंगे होश......

शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन ने बीच सड़क किया हाई-फाई ड्रामा.... बचाओ-बचाओ चिल्लाने वाली दुल्हन निकली सेक्स रैकेट संचालिका.... दुल्हन ने की 10वीं शादी.... मामला जान उड़ जाएंगे होश......

नयाभारत डेस्क। बीच सड़क फिल्मी ड्रामा करने वाली नई दुल्हन एक सेक्स रैकेट की संचालिका निकली है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शादी के बाद ससुराल जा रही नई दुल्हन के गाड़ी से बचाओ-बचाओ चिल्लाने और ड्रामा करने के बाद अब जो खबर सामने आई है उस पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। सेक्स रैकेट की संचालिका के खिलाफ झारखंड के एक थाने में मुकदमा भी दर्ज है। और अब बड़ी मशक्कत के बाद संचालिका झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ी है।

 

कपसेठी थाना क्षेत्र के वाराणसी-भदोही मार्ग पर शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन ने बीच सड़क पर ड्रामा किया था। दुल्हन बनी यह महिला कोई ठग है लेकिन जो नया अपडेट मिला उसने सबको हैरानी में डाल दिया। इस सेक्स रैकेट संचालिका महिला के खिलाफ झारखंड के बाघमारा थाने में मुकदमा दर्ज था। इस महिला की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। अब झारखंड पुलिस ने गाड़ी से कूदकर भागने वाली आरोपी महिला को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अपने घर पर लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाती थी। 

 

इतना ही नहीं लड़की उन लड़कियों को बेच भी देती थी। वाराणसी में हुई शादी महिला की 10वीं शादी थी। महिला शादी का झांसा देकर लोगों को ठगती थी लेकिन अब महिला खुद ही अपने बिछाए जाल में फंस गई है। कपसेठी में हाई-फाई ड्रामा करके बचाओ-बचाओ चिल्लाने वाली महिला के खिलाफ थाने में मामला पहले से ही दर्ज था। सेक्स रेकेट चलाने वाली महिला और उसके पति सोइम अंसारी बड़े बेटे तथा दो अन्य लोगों के खिलाफ थाने में धारा 366, 376, 3/ 5 /8 के तहत मुकदमा दर्ज है।