CG- तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी: अमरकंटक से लौटते वक्त 40 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी.... 35 घायल.... 10 की हालत गंभीर.... मची चीख-पुकार... वहीं दो क्रिकेटरों को ट्रक ने कुचला.... दोनों की मौके पर ही मौत.....

CG- तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी: अमरकंटक से लौटते वक्त 40 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी.... 35 घायल.... 10 की हालत गंभीर.... मची चीख-पुकार... वहीं दो क्रिकेटरों को ट्रक ने कुचला.... दोनों की मौके पर ही मौत.....

...

रायपुर 23 दिसम्बर 2021। अमरकंटक से राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ ठेलकाडीह आ रही बाल्वो की बस केंदाघाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 10 यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दोपहर तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर रतनपुर और गोरिल्ला क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को बिलासपुर रेफर किया जा रहा है। ये लोग अमरकंटक से दर्शन करने के बाद राजनांदगांव लौट रहे थे। हादसा बंजारी घाट में हुआ है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के कोटा तहसील अंतर्गत केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन बिलासपुर को बस दुर्घटना के घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सभी तीर्थ यात्री राजनांदगांव और खैरागढ़ के आसपास के इलाकों में रहने वाले बताए जा रहे हैं। अमरकंटक से दर्शन कर लौटने के दौरान बंजारी घाट में कारीआम के पास तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

35 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से रतनपुर और बिलासपुर के अस्पताल भिजवाया गया है। बंजारी घाट में अक्सर हादसे हुआ करते हैं। रास्ता खाली होने के कारण यात्री बसों की तेज रफ्तार रहती है। 

दो क्रिकेटरों को ट्रक ने कुचला, हुई मौत

रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया है। मृतक दोनों युवक क्रिकेटर थे और मैच खेलने के लिए दोपहर डेढ़ बजे निकले हुए थे। इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। रायगढ़ के ग्राम सरडामाल के रहने वाले युवक विमल यादव व किसन सिदार क्रिकेट का टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे। आज क्रिकेट का फाइनल टूर्नामेंट कुर्मापाली में खेला जाना था। युवक नेशनल हाइवे में पहुँचे हि थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनो युवकों की मौत पर ही मौत हो गयी।