CG- आरक्षक की हत्या BIG NEWS: लाल आतंक की कायराना करतूत.... नक्सलियों ने की आरक्षक की हत्या.... मेडिकल लीव पर घर आया था जवान.... जवान की हत्या कर लाश सड़क पर फेंकी.... क्षेत्र में फैली सनसनी.....
The Naxalites killed the constable Naxalites killed the jawan and threw the dead body on the road




...
बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने आरक्षक की हत्या कर दी। नक्सलियों ने जवान की हत्या कर सड़क पर लाश फेकी। मेडिकल लीव पर जवान घर आया था। मृतक अर्जुन कुड़ियाम CAF 22वीं बटालियन का जवान था। पिछले कुछ दिनों से जवान बीमार चल रहा था। 1 महीने पहले मेडिकल लिव पे जवान धनोरा स्थित घर आया था। घर पर ही रहकर इलाज करवा रहा था।
22 वी वाहिनी छसबल में पदस्थ आरक्षक अर्जुन कुड़ियम का स्वस्थ ख़राब होने से मेडिकल लिव पर अपने गृहग्राम धनोरा में रह कर अपना ईलाज करा रहा था। दिनांक 24.02.2022 की दरम्यानी रात आरक्षक अर्जुन कुड़ियम की माओवादी द्वारा हत्या कर दी गई है। आरक्षक का शव गंगालूर मड़कमपारा (रेडडी रोड) से बरामद किया गया है। अर्जुन कुड़ियम की लहुलूहान लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।
आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच गयी है। बताया जा रहा है कि माओवादियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस जवान की हत्या के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका है। गौरतलब है कि बीजापुर क्षेत्र में नक्सली दहशत फैलाने लगातार उत्पात मचा रहे है।