CG बारिश अलर्ट: इन 6 जिलों में गरज-चमक होने की अति संभावना.... बारिश होने की भी संभावना.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम......

Thunderstorm accompanied with Lightning at isolated places India Meteorological department

CG बारिश अलर्ट: इन 6 जिलों में गरज-चमक होने की अति संभावना.... बारिश होने की भी संभावना.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम......

...

रायपुर। गरज चमक होने की अति संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आगामी चार घण्टों में प्रदेश के कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर जशपुर कोरबा व रायगढ़ जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक होने की अति संभावना है। प्रदेश में उत्तर और दक्षिण से आने वाली हवा का संगम क्षेत्र बनने के कारण आज दिनांक 1 मार्च को प्रदेश के बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग के उभयनिष्ठ जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में उत्तरोत्तर अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

प्रदेश में उत्तरी और पूर्वी दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र महाराष्ट्र में चले जाने के कारण कल दिनांक 2 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर भारत के कई राज्यों से ठंड का मौसम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से मौसम में जरूर कुछ बदलाव आया है, लेकिन अब भी तापमान ज्यादा नीचे नहीं गिरा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज का न्यूतनम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

आज शहर में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में आज बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, उत्तराखंड में ठंड बरकरार है। सुबह और शाम के समय ठंड महासूस हो रही है। देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।