मॉडल से रेप: मॉडल के साथ हुआ बलात्कार.... मॉडल की न्यूड वीडियो भी वायरल.... कलाकार दंपति गिरफ्तार.... जहर खाने वाली मॉडल रेप के मामले में पति के साथ गई जेल......

मॉडल से रेप: मॉडल के साथ हुआ बलात्कार.... मॉडल की न्यूड वीडियो भी वायरल.... कलाकार दंपति गिरफ्तार.... जहर खाने वाली मॉडल रेप के मामले में पति के साथ गई जेल......

 

नई दिल्ली। मॉडल के साथ बलात्कार हुआ है। मॉडल का न्यूड वीडियो भी वायरल किया गया। आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के रोहतक से एक महिला एक्टर और मॉडल के साथ रेप और उसका न्यूड वीडियो वायरल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने साथी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना रोहतक पुलिस ने आईटी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

 


आरोपी दंपति भी हरियाणावी कलाकार हैं और पीड़िता ने अपने साथी और उसकी पत्नी पर रेप और न्यूड क्लिप वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता हिसार की रहने वाली है और मॉडलिंग के साथ एक्टिंग भी करती है। पीड़िता और आरोपी शख्स के बीच नजदीकियां थीं, जिसके बाद दोनों से एक बच्चा भी हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने उसके बच्चे का मर्डर करवा दिया था और अब उनकी पत्नी ने कुछ वीडियो क्लिप वायरल कर दी। 

 

रोहतक पुलिस ने बताया कि एक महिला मॉडल के साथ साथी महिला कलाकार के पति ने रेप किया और उसने उसका अश्लील क्लिप भी सोशल मीडिया में वारयल कर दिया। इसी शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का कहना है कि शख्स की पत्नी ने उसकी एक अश्लील क्लिप वायरल कर दी। फिर धमकी भरे मैसेज भेजने लगी।

 

 जिसकी शिकायत उसने पुलिस को लिखित में दी। हरियाणवी कलाकार अनामिका बाबा उर्फ एनी बी और उसका पति शेखर खन्ना को एक अन्य हरियाणवी मॉडल का रेप करने व उसकी न्यूड वीडियो वायरल करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। तकरीबन ढाई साल पहले हरियाणवी कलाकार अनामिका बाबा उर्फ एनी बी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी।