CG अपहरण अपडेट : PMGSY के अगवा दो कर्मचारियों में से एक को नक्सलियों ने किया रिहा….सब इंजीनियर अब भी नक्सलियों के कब्जे में, अनहोनी की जताई जा रही आशंका….

CG अपहरण अपडेट : PMGSY के अगवा दो कर्मचारियों में से एक को नक्सलियों ने किया रिहा….सब इंजीनियर अब भी नक्सलियों के कब्जे में, अनहोनी की जताई जा रही आशंका….

बीजापुर 13 नवंबर 2021। PMGSY के अगवा दो कर्मचारियों में से एक भृत्य को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। भृत्य का नाम लक्ष्मण परतागिरी बताया जा रहा है। इंजीनियर अजय रौशनलकडा अभी भी माओवादियों के कब्जे में है। रिहाई के बाद प्यून से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीँ बताया जा रहा है कि, अगवा किये गए परिवार के सदस्य व सामाजिक संगठन के कुछ सदस्य भी जंगल गए हैं , जो अबतक के नहीं लौटे है।

हालांकि इंजीनियर के साथ कुछ अनहोनी होने की भी आशंका जताई जा रही है। इंजीनियर को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इधर इंजीनियर के साथ अपहृत भृत्य को नक्सलियों ने अपने कब्जे से रिहा कर दिया है।

आपको बता दें कि कल दोपहर पीएमजीएसवाई के सब इंजीनियर अजय रोशन लाकड़ा और पियून लक्ष्मण परतागिरी को उस वक्त नक्सलियों ने अपहृत कर लिया था जब वह रोड कंस्ट्रक्शन की साइट पर गए हुए थे। कल दोपहर बाद से ही दोनों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। आज लापता होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से तलाशी के निर्देश दिए थे।

देर शाम पीएम लक्ष्मण परतागिरी के वापस लौटने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, वही इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा के बारे में अभी तक किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। इधर पुलिस परिवार के सदस्य और सामाजिक संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने नक्सलियों से अपहृत इंजीनियर को तत्काल रिहा करने की अपील की है। परिजन और सामाजिक संगठन के लोग जंगल भी गए हैं जो अब तक वापस नहीं लौटे है।