CG रेप का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार: मीटिंग का झांसा देकर सहकर्मी महिला को होटल बुलाया.... कंपनी मैनेजर ने किया कर्मचारी से दुष्कर्म.... धमकी देकर कई बार किया शारीरिक शोषण.... मैनेजर अरेस्ट....




....
दुर्ग 26 नवंबर 2021। एक संस्था के मैनेजर ने अपनी 34 वर्षीय सहकर्मी महिला को वेतन बढ़ाने और काम के बहाने होटल बुलाया और वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म के आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मैनेजर ने कई बार महिला को धमकी देकर बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले जब महिला ने उसकी बात मानने से मना किया तो आरोपी ने उसे दफ्तर में बदनाम करने की कोशिश की। परेशान होकर महिला थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई।
सहकर्मी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला मैनेजर गिरफ्तार हुआ। अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घण्टे के पहले आरोपी न्यायालय पेश किया गया। विभिन्न बैंको से पर्सनल लोन दिलाने वाली फर्म के मैनेजर कौशल भारती के द्वारा अपने ही सहकर्मी युवती के साथ बलात्संग करने और युवती को बदनाम करने के मामले में सुपेला पुलिस के द्वारा महिला के रिपोर्ट पर धारा 376 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है। मौर्या टॉकिज चौराहा के पास स्थित कार्यालय जिसमें जरूरत मंदो को विभिन्न बैंको से टाई-अप कर पर्सनल लोन दिलाने वाली संस्था के मैनेजर कौशल भारती के द्वारा अपने ही साथ काम करने वाली महिला को वेतन में ईजाफा का लालच देकर लगातार यौन शोषण किया जाता था।
आरोपी कौशल भारती गुरुनानक नगर भिलाई में रहता है। वह मौर्या टॉकीज चौराहा के पास स्थित एक कंपनी में मैनेजर है। उसकी संस्था अलग-अलग बैंकों से टाई अप करके जरूरतमंद को पर्सनल लोन दिलाने का काम करती है। आरोपी ने साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को 27 अक्टूबर को क्लाइंट से मीटिंग होने की बात कहकर होटल में बुलाया। महिला सहकर्मी जब होटल पहुंची तो मैनेजर ने उसका वेतन को बढ़ाने का लालच दिया। आरोप है कि उसके बाद मैनेजर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।
काफी दिनो तक महिला अपने मैनेजर का अत्याचार सहती रही, मैनेजर न सिर्फ लगातार महिला का यौन शोषण कर रहा था, बल्कि अपने ऑफिस में उसे बदनाम भी कर रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर महिला प्रार्थी के द्वारा दिनंक 24.11.2021 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जो कि अपराध क्रमांक 1048 / 2021 धारा 376 भादवि कायम कर त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी कौशल भारती पिता स्व. राम श्रृगांर भारती उम्र 29 साल निवासी गुरूनानक नगर सड़क - 5 वैशाली नगर भिलाई को गिरफ्तार कर आज दिनांक 25.11.2021 को न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।