CG- ऑडी नहीं मिली तो भागा दूल्हा: दूल्हे ने की ऑडी कार की डिमांड.... नहीं मिली तो हुआ फरार.... दुल्हन से मारपीट का भी आरोप.... फिर हुआ ये.... मामला जान हो जाएंगे हैरान.......

CG- ऑडी नहीं मिली तो भागा दूल्हा: दूल्हे ने की ऑडी कार की डिमांड.... नहीं मिली तो हुआ फरार.... दुल्हन से मारपीट का भी आरोप.... फिर हुआ ये.... मामला जान हो जाएंगे हैरान.......

...

कोरबा/बिलासपुर 21 नवंबर 2021। दूल्हे को ऑडी चाहिए थी। नही मिली तो शादी समारोह से पहले ही दूल्हा भाग गया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। लड़की पक्ष थाने पहुंच गए और लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते रहे। दोनों पक्ष दोपहर से शाम तक थाने में डटे रहे। इसके अलावा दूल्हे पर दुल्हन के साथ मारपीट का भी आरोप है। मंगला के भाटिया रेसीडेंसी निवासी शख्स ने अपनी बेटी की शादी कोरबा के दीपका के SECL कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के बेटे प्रकाश द्विवेदी के साथ तय की थी। प्रकाश रायपुर में कार शोरूम में काम करता है। दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तय होने के बाद 11 अक्टूबर को सगाई हुई। 

इस दौरान ही शादी व तिलक की तारीख भी तय कर दी गई, तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 नवंबर को तिलक व 20 को बारात स्वागत होना था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सकरी के गणेश वाटिका में शादी के लिए पहुंच गए थे। शनिवार को बारात स्वागत की तैयारी चल रही थी। तभी सुबह करीब 10 बजे अचानक दूल्हा गायब हो गया। दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही लड़की पक्ष भी हैरान रह गए। उन्हें माजरा समझ में नहीं आया, तब उन्होंने दूल्हे के पिता नरेंद्र से चर्चा की। फिर मामले की शिकायत लेकर थाना पहुंच गए। दोपहर से लेकर रात तक पूरे दिन थाने में दोनों पक्ष जुटे रहे और गहमागहमी का माहौल चलता रहा। मगर दूल्हा वापस नहीं लौटा। शादी में शामिल होने आ रहे दोनों पक्ष के लोग रास्ते से ही वापस लौट गए।

थाने पहुंची दुल्हन व परिजन ने पहले अपनी शिकायत में बताया कि रिश्ता तय होने व सगाई के बाद शुक्रवार को तिलक में उन्होंने 2 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठी भी दिए। इसके बाद भी प्रकाश ऑडी कार या फिर 40 लाख रुपए की मांग कर रहे था। उनके मना करने पर वह बिना कुछ बताए भाग निकला। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों आपस में बातें करने लगे थे। दोनों पक्ष सकरी स्थित शादी भवन में आकर एक साथ शादी भी कर रहे थे। शुक्रवार की रात दोनों पक्ष ने धूमधाम से मेहंदी व अन्य रस्में को पूरा किया। 

इस बीच शनिवार की सुबह लड़का-लड़की बात कर रहे थे, तब उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी थी। शादी का पूरा खर्च वापस करने की शर्त पर पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस लेकर लिखित में समझौता कर लिया गया। दूल्हे के पिता को जब बेटे के भागने की खबर मिली, तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल किया। शुरू में मोबाइल बंद बता रहा था। लेकिन, जब बात हुई तो वह बिलासपुर आने की बात कहता रहा। जब पुलिस ने जब उसका लोकेशन निकाला तो पता चला कि वह धमतरी पहुंच गया है।