Video: चलती स्कूटी से अचानक निकला कोबरा सांप, फिर जो हुआ….शख्स ने फिर इस गजब तरीके से उसे पकड़ा…देखे विडियो….




डेस्क : कई लोगों के लिए सांप हमेशा डरावना अनुभव होते हैं। कुछ सांप होते भी बेहद खतरनाक हैं। इनका थोड़ा भी जहर किसी की जान ले सकता है। यही कारण है कि जानकार हमेशा सलाह देते हैं कि सांपों के हमेशा बेहद सावधानीपूर्वक पकड़ा जाना चाहिए। खासकर प्रशिक्षित पेशेवर हों तो उनकी मदद जरूर लें।
ज्यादातर लोग सांप को पकड़ने के सही तरीके से वाकिफ नहीं होते हैं और इसलिए उन्हें ऐसी कोई कोशिश भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि थोड़ी सी भी असावधानी भारी पड़ सकती है।
बहरहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें शख्स बेहद नायाब तरीके से एक बड़े सांप को पकडता नजर आ रहा है। ये सांप दरअसल स्कूटर के हैंडल के पास बैठा हुआ था।
भारतीय वन विभाग के अधिकारी सुशांत नंदा ने इसका दो मिनट वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
ये वीडियो वैसे करीब एक साल पुराना है। इसमें शख्स पानी के एक कंटेनर की मदद से सांप को पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि सांप भी बेहद चौकन्ना है और कंटेनर में एक बार आने के बाद बाहर भी निकल जाता है। इसके बाद शख्स दोबारा कोशिश करता है और उस पकड़ने में सफल हो जाता है।
सांप के अंदर आते ही शख्स बोतल पर ढक्कन लगा देता है। इस क्लिप को अब तक करीब 20,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सांप पकड़ने वाले के कौशल से यूजर्स भी हैरान और प्रभावित हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'सब कुछ ध्यान रखने वाली बात है। एक ही तरीका हर परिस्थिति पर सटीक नहीं बैठता है। ये बहद डरावना है लेकिन इसे कुशलता से किया गया है।'