BREAKING: स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला... ASI ने मारी गोली... सीने में लगीं 4-5 गोलियां... हालत गंभीर.....

Health Minister injured in firing brought to local hospital

BREAKING: स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला... ASI ने मारी गोली... सीने में लगीं 4-5 गोलियां... हालत गंभीर.....
BREAKING: स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला... ASI ने मारी गोली... सीने में लगीं 4-5 गोलियां... हालत गंभीर.....

Health Minister injured in firing

Odisha Health Minister Naba Das: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को गोली मार दी गई। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास ASI ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ASI द्वारा गोली मारे जाने के बाद ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को एक स्थानीय अस्पताल में लाया गया।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला किया गया। नाबा दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबा दास के सीने पर गोली लगी है। प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। 

घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है। नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है।