CG- क्लर्क ने की आत्महत्या: खाना खाकर सो रहा था परिवार.... फांसी के फंदे पर लटकी मिली क्लर्क की लाश.... पुलिस जांच में जुटी......

CG- क्लर्क ने की आत्महत्या: खाना खाकर सो रहा था परिवार.... फांसी के फंदे पर लटकी मिली क्लर्क की लाश.... पुलिस जांच में जुटी......

....

कोरबा 24 दिसंबर 2021। एक क्लर्क ने आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोग खाना खाकर घर पर सो रहे थे। उठे थे तो देखा कि क्लर्क की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। सत्यनारायण मरावी हरदी बाजार तहसील कार्यालय में उप पंजीयक के क्लर्क के रूप में पदस्थ थे। उन्होंने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना के बाद तहसील कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। घटना को लेकर परिवार वालों ने बताया कि रात को हम सब खाना खाकर सोने चले गए थे। 

सत्यनारायण ने भी खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। मगर जब हम सुबह उठे थे तो घर के आगन में लगे पेड़ में उनका शव लटका हुआ था। ये देखती ही हम हैरान हो गए। रात को कब ये सब हुआ कुछ पता ही नहीं चला।परिवारवालों ने यह भी बताया कि सत्यनारायण काफी शांत स्वभाव के थे। वह ज्यादा किसी से बात भी नहीं करते थे। शव देखने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकार दी। तब शव को नीचे उतारा गया। फिर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सत्यनारायण के परिवार में उनकी बीवी के अलावा उनके 3 और बच्चे भी थे।