CG ब्रेकिंग: दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार.... पीड़िता शादी होकर गई थी आंध्रप्रदेश....️ ‘घर में लड़की पैदा हुई है’ कहकर दहेज मांग किया जाता था प्रताड़ित.... फिर जो हुआ.... आंध्रप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार.....




बस्तर 17 सितंबर 2021।️ दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता जगदलपुर से शादी होकर आंध्रप्रदेश गई थी।️ घर में लड़की पैदा हुई है कहकर दहेज मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था।️ आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दहेज उत्पीड़न के मामले में दो साल से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
पीड़िता का वर्ष 2015 में आरोपी भास्कर राव के साथ विवाह हुआ था वर्ष 2017 में पीड़िता को एक लड़की पैदा हुई थी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक लड़की पैदा होने के पश्चात पीड़िता के पति एवं ससुर के द्वारा दहेज के नाम ₹300000 मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस पर पीड़िता ने कोतवाली में अपने पति एवं ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी। कोतवाली में आरोपी भास्कर राव और वेंकट अप्पा राव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम गठित किया गया।
विवेचना दौरान उक्ट टीम के द्वारा लगातार घटना दिनांक से फरार आरोपियों की पता तलाश किया जाकर टीम आंध्रप्रदेश रवाना किया गया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश कर आरोपी 1.वाय भास्कर राव पिता वाय वेंकट अप्पा राव उम्र 30 साल 2. वाय वर्केट अप्पा राव पिता स्व० वाय चिन्नारामा स्वामी उम्र 53 नि0 श्रीकाकुलम, थाना वनटॉउन, आंध्रप्रदेश को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।