बिग CG न्यूज: जनपद सदस्य गिरफ्तार..... रेड कार्यवाही के दौरान हो गया था फरार.... जनपद सदस्य को भेजा गया जेल.... जानें मामला......

बिग CG न्यूज: जनपद सदस्य गिरफ्तार..... रेड कार्यवाही के दौरान हो गया था फरार.... जनपद सदस्य को भेजा गया जेल.... जानें मामला......

बलौदाबाजार। फरार आरोपी जनपद सदस्य देवचरण यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। मामला बलौदाबाजार के थाना सिटी कोतवाली का है। आरोपी के खेत से 9 पेटी शराब कुल 450 पौवा मध्यप्रदेश अंग्रेजी गोवा कीमती 47205 रू की शराब जप्त किया गया था। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश दिया गया। थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 210/2021 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के आरोपी को रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया।

 

 

आरोपी का नाम देवचरण यादव है, जो जनपद सदस्य है। देवचरण यादव ग्राम डमरू का मध्यप्रदेश की अंग्रेजी गोवा शराब  खेत में अवैध रूप से शराब बिक्री करता था। खरचा खार में आरोपी का बड़े पिताजी महेशु यादव के खेत में आरोपी देवचरण यादव गोवा अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से बिक्री करने छिपा कर रख रहा था। रेड कार्यवाही करने पर 09 पेटी कार्टून मध्यप्रदेश अंग्रेज़ी गोवा शराब को छोडकर भाग गया। 

 

 

9 नग सफेद रंग के कार्टुन के अंदर गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब सीलबंद कुल 450 नग पौवा कुल 81 बल्क लीटर जुमला कीमती 47205 रूपया को घटना स्थल से जप्त किया गया था। मौके पर आरोपी के खिलाफ 34(2), 36 आबकारी एक्ट  कायम किया गया था। आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिला कि फरार आरोपी देवचरण यादव अपने घर छिपकर बैठा सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।