Superstitious Celebs : बॉलीवुड के ये सितारे है अंधविश्वासी! टोटके पर इन्हें क्यों है खुद से ज्यादा विश्वास, नहीं जानते होगे इनके अनसुने बातें...

Superstitious Celebs: These Bollywood stars are superstitious! Why do they have more faith in tricks than themselves, you would not know their unheard things... Superstitious Celebs : बॉलीवुड के ये सितारे है अंधविश्वासी! टोटके पर इन्हें क्यों है खुद से ज्यादा विश्वास, नहीं जानते होगे इनके अनसुने बातें...

Superstitious Celebs : बॉलीवुड के ये सितारे है अंधविश्वासी! टोटके पर इन्हें क्यों है खुद से ज्यादा विश्वास, नहीं जानते होगे इनके अनसुने बातें...
Superstitious Celebs : बॉलीवुड के ये सितारे है अंधविश्वासी! टोटके पर इन्हें क्यों है खुद से ज्यादा विश्वास, नहीं जानते होगे इनके अनसुने बातें...

Superstitious Celebs :

 

नया भारत डेस्क : कई बार देखा गया है कि कुछ लोगों को सफलता आसानी से मिल जाती है तो कई बार इसके लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है फिर भी वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता है तो लोग अंधविश्वास और टोने-टोटके का भी सहारा लेने लगते हैं। हिंदी सिनेमा में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो इन सभी बातों पर विश्वास करते हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। (Superstitious Celebs)

विद्या बालन

विद्या बालन अक्सर ही काजल लगाए नजर आती हैं। उनका यह हाशमी काजल खास पाकिस्तान से आता है। इस काजल को विद्या मेकअप के तौर पर नहीं वह इसे अपने लक के लिए लगाती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि हाशमी काजल और उनके हाथों में पहने हुए बीड्स वाले ब्रेसलेट ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को बेहतर किया है। (Superstitious Celebs)

रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक काले धागे को अपने लिए लकी मानते हैं। इस धागे को उनकी मां ने उन्हें जब वह बीमार पड़े थे तब पहनाया था। उसके बाद से कभी भी उन्होंने इस धागे को खुद से अलग नहीं होने दिया। यह धागा उनके सीधे पैर में बंधा हुआ है। रणवीर ने इसे न्यूड फोटोशूट के वक्त भी नहीं उतारा था। (Superstitious Celebs)

शिल्पा शेट्टी

इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शिल्पा का मानना है कि जब से उनकी मां ने उन्हें खास पन्ना अंगूठी गिफ्ट की है, उन्हें अपने करियर में कभी मुड़कर नहीं देखना पड़ा है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका फिल्मी करियर सही से नहीं चल रहा था। साथ ही वह बैंकरप्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने नीलम रत्न की अंगूठी पहनी। इस अंगूठी को पहनने के बाद उनका काम फिर पटरी पर लौटने लगा। ऐसे में वह इसे अपने लिए लकी मानते हैं। (Superstitious Celebs)

काजोल

काजोल के लिए पति अजय देवगन से मिली यह हीरे जड़ित ओम लिखी रिंग खास अजीज है। इसके बिना वह कहीं नहीं दिखाई देती हैं। दरअसल काजोल का मानना है कि यह अंगूठी उन्हें जहां प्रोफेशनली मदद करती है, वहीं उनकी पसर्नल लाइफ में भी शांति बनाए रखने में मददगार है। काजोल इसे अपने सीधे हाथ में पहनती हैं। (Superstitious Celebs)