CG भारी बारिश अलर्ट: आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में तेज हवाएं और मूसलाधार बरसात का अनुमान.... बिजली गिरने की भी संभावना.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.......

CG भारी बारिश अलर्ट: आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में तेज हवाएं और मूसलाधार बरसात का अनुमान.... बिजली गिरने की भी संभावना.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.......

रायपुर 21 सितंबर 2021। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। राजस्थान और पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती हवाओं ने मानसून का तगड़ा सिस्टम बनाया है। इसके प्रभाव से आज छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है। बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। छत्तीसगढ़ में कल तक 1046.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

 

 

आज दिनांक 21 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग रहने की संभावना है।

 

 

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका बीकानेर' कोटा' नवगांव, गया, कोलकाता और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

 

छत्तीसगढ़ में 1046.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से राज्य में 1046.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 20 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1456.4 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 836.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

     


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 904.4 मिमी, सूरजपुर में 1237.7 मिमी, बलरामपुर में 1018 मिमी, जशपुर में 1058.7 मिमी, कोरिया में 1007.4 मिमी, रायपुर में 893.9 मिमी, बलौदाबाजार में 951.7 मिमी, गरियाबंद में 1002.8 मिमी, महासमुंद में 881.3 मिमी, धमतरी में 964.5  मिमी, बिलासपुर में 1043.2 मिमी, मुंगेली में 1020.1 मिमी, रायगढ़ में 899.4 मिमी, जांजगीर चांपा में 1066.7 मिमी,  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1353.1  दुर्ग में 973.1 मिमी, राजनांदगांव में 918.9  मिमी, बालोद में 864.5 मिमी, बेमेतरा में 1153.9 मिमी, बस्तर में 1032.2  मिमी, कोण्डागांव में 1012.2  मिमी, कांकेर में 971 मिमी, नारायणपुर में 1190.4  मिमी, दंतेवाड़ा में 1101.5 मिमी, सुकमा में 1339.6  मिमी और बीजापुर में 1142.3 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।