खेलकूद स्वस्थ रहने का एकमात्र विकल्प : रेखचंद जैन

खेलकूद स्वस्थ रहने का एकमात्र विकल्प : रेखचंद जैन
खेलकूद स्वस्थ रहने का एकमात्र विकल्प : रेखचंद जैन

खेलकूद स्वस्थ रहने का एकमात्र विकल्प : रेखचंद जैन

नगरनार के खिलाड़ियों को सौंपी गई  खेल सामग्री

जगदलपुर। शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नगरनार के खिलाड़ियों को क्रिकेट, फ़ुटबाल, वॉलीबाल खेल की सामग्रियों का वितरण किया। एकत्रित जनों को संबोधित करते  जैन ने देवी- देवताओं का जयकारा लगवाया।

  उन्होने खिलाड़ियों से खेल के साथ पढ़ाई पर ध्यान देने कहा।  जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में खेलों को अत्यधिक बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होने खेल सामग्री का वितरण करते भविष्य में यथासंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। नगरनार सरपंच लैखन बघेल ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम संचालन इंद्रावती विकास प्राधिकरण सदस्य सियाराम नाग ने किया।

इस दौरान उप सरपंच रविशंकर दास, विजय दास, धनुर्जय दास, डमरूधर नाग, सुधांशु नाग, स्पोर्ट्स क्लब के नीलकंठ बेसरा, सुखदेव बेसरा, ईश्वर बघेल, प्रभानंद कश्यप, शंकर कश्यप, जोगी सियान, घेनवा बघेल, विभिन्न खेलों के पदाधिकारी- खिलाड़ी तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।