पतंग के साथ हवा में उड़ गया आदमी VIDEO: पतंग उड़ाने का शौक युवक पर पड़ा भारी.... पतंग उड़ा रहा था बंदा.... लेकिन अचानक उसके साथ हवा में पहुंच गया.... 30 फीट की ऊंचाई से गिरा.... फिर हुआ ये.... देखें होश उड़ा देने वाला VIDEO.....

पतंग के साथ हवा में उड़ गया आदमी VIDEO: पतंग उड़ाने का शौक युवक पर पड़ा भारी.... पतंग उड़ा रहा था बंदा.... लेकिन अचानक उसके साथ हवा में पहुंच गया.... 30 फीट की ऊंचाई से गिरा.... फिर हुआ ये.... देखें होश उड़ा देने वाला VIDEO.....

...

डेस्क। श्रीलंका के जाफना में पतंगबाजी के दौरान एक शख्स पतंग की डोर के साथ हवा में ही पहुंच गया और कुछ देर तक उस डोर के साथ हवा में झूलता रहा। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कैप्शन में लिखा- दिल दहला देने वाला वीडियो, जाफना इलाके में एक शख्स पतंग के साथ हवा में पहुंच गया। कथित तौर पर युवक को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं। चौंकाने वाली घटना हुई तो जाफना में पतंगबाजी की प्रतियोगिता चल रही थी। इसी दौरान एक शख्स अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ एक बड़ी सी पतंग की डोर (रस्सी) को पकड़कर उछालने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक वो हवा में कई फीट ऊपर पहुंच गया।

श्रीलंका के जाफना में एक पतंगबाजी का मुकाबला हुआ। भाग लेने कई प्रतिभागी पहुंचे थे। प्रतियोगिता के दौरान एक शख्स पतंग के साथ ही खुद उड़ने लगा। अपनी जान बचाने के लिए शख्स ज़ोर -ज़ोर से चिल्लाने लगा। यह शख्स 1 मिनट तक हवा में ही लटका रहा। पतंग के साथ शख्स के हवा में लटकने का जो ये वीडियो वायरल हो रहा है, वो श्रीलंका के जाफना प्रांत की है, जहां प्वाइंट पेट्रो क्षेत्र में काइट फ्लाइंग गेम का आयोजन किया गया था, जिसमें भाग लेने के लिए कई प्रतिभागी पहुंचे थे और उसी दौरान ये वाकया पेश आया है। प्रतियोगिता के दौरान ही एक प्रतिभागी की जिंदगी उस वक्त मुश्किलों में घिर गई थी।

जब वो पतंग के साथ खुद उड़ने लगा और बताया जा रहा है कि, कि प्रतिभागी कम से कम 30 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था और जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा था। छह आदमियों का एक समूह जूट की रस्सियों से बंधी एक बड़ी पतंग को उठाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही पतंग के साथ जूट की रस्सी ने सरकना शुरू किया, बाकी लोगों ने तो पतंग और रस्सी को छोड़ दिया, लेकिन एक शखतंग से बंधी रस्सी को उछालने की कोशिश करने लगा। उसने रस्सी को काफी मजबूती के साथ पकड़ रखी थी, लेकिन जैसे ही तेज हवा के साथ पतंग ने उड़ना शुरू किया, वो शख्स भी पतंग के साथ हवा में अटक गया और करीब 30 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया।

शख्स को हवा में झूलता देख उसके सभी साथी हैरान रह गए। दरअसल, वो पतंग इतनी भारी थी कि हवा के साथ वह शख्स को भी अपने साथ उड़ा ले गई। शख्स काफी देर तक हवा में ही लटका रहा। इसी बीच उसके साथी उसे रस्सी छोड़ने के लिए कहने लगे। ताकि वह और ऊपर ना चले जाए। फिर जैसे ही पतंग थोड़ी नीचे आई, शख्स ने रस्सी छोड़ दी और जमीन पर आकर गिर गया। इस हादसे में शख्स को काफी चोटें आई हैं। लेकिन गनीमत ये रही कि उसकी जान बच गई। फिलहाल उसे नजदीक के प्वाइंट पेड्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।