शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक संपन्न............. तोकापाल एवं राजूर शक्तिकेंद्र की बैठक संपन्न................. 10 पोलिंग के प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यों का हुआ सत्यापन..................

शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक संपन्न............. तोकापाल एवं राजूर शक्तिकेंद्र की बैठक संपन्न................. 10 पोलिंग के प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यों का हुआ सत्यापन..................

जगदलपुर / तोकापाल। तोकापाल के मेटावाड़ा मे 10 पोलिंग बूथ स्तरीय बैठक मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी तोकापाल मण्डल द्वारा किया गया।

बूथ स्तर मे किये कार्यक्रम का आरंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामाप्रशाद मुख़र्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लच्छू राम कश्यप  ने अपने संबोधन में कहा कि 10 बूथ मे बने 25 कार्यकर्त्ता भाजपा की रीढ़ है,आपके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।बूथ जिताने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है।बूथ को मजबूती देने के लिए के आप सभी को अभी से काम मे लगना है।

केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरुरत है, जिससे बूथ मजबूत होगा।महिलाओ को भी जोड़ने की जरुरत है।कांग्रेस सरकार जनता को भ्रमित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है।

पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने कहा कांग्रेस सरकार ने केंद्र की सभी योजना को बंद कर दिया है,आवास योजना बंद कर दिए है, आयुष्मान कार्ड बंद हो गए है, बेरोजगारी भत्ता कांग्रेस सरकार नहीं दे रही है विधवा पेंशन 1000/1500 देने वाली कांग्रेस सरकार जनता को नहीं दे रही है, भूपेश बघेल गोबर बेचकर बेरोजगारो को रोजगार दे रही है जो गलत है झूठ बोलने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है।

पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष समुदसाय कच्छ ने कहा  बूथ मे बने सभी कार्यकर्ताओ को मै बधाई देता हूँ, केंद्र सरकार की उपलब्धि को जन जन तक बताना है भूपेश सरकार द्वारा किए गए झूठे वादे को बताना है।

तोकापाल मण्डल अध्यक्ष विनायक गोयल ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दी। भाजपा सरकार हर वर्ग की चिंता की।कामदेव बघेल ने कहा 2023 मे भाजपा की सरकार बनेगी।काँग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा  बूथ समिति मे बने 25 सदस्यों द्वारा बूथ को मजबूती प्रदान करना है चुनाव में बूथ में कमल खिलाना है।अंतिम व्यक्ति की चिंता करना है। आपके कड़ी मेहनत से बूथ को जिताना है।कार्यक्रम का संचालन लछीन यादव ने एवं आभार बुधराम ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से बाबुल नाग डुंडीराम बघेल,पद्मनी कश्यप, रैमती बघेल, हरिराम कश्यप,बसंती कश्यप, दौलत कश्यप, बुधराम कश्यप, मेघराज, तुलूराम कश्यप,देवनाथ, मेघराज,तनिश,रामकुमार,मगतु, मंगल,श्रीराम, भानुमति,बसंती, मुन्नी,दयामती,बानो आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।