School Holiday : छात्रों के लिए Good News, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज…

छात्रों के लिए स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं छात्रों को लंबी छुट्टी का लाभ मिलेगा।

School Holiday : छात्रों के लिए Good News, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज…
School Holiday : छात्रों के लिए Good News, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज…

School Holiday 2023 : छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उनके लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए है। कई राज्य सरकारों द्वारा अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं कई सरकारें जल्द इसके लिए आदेश जारी करेगी।

सभी विश्वविद्यालय में एक समान अवकाश

दरअसल झारखंड सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया। इसके तहत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में एक समान अवकाश घोषित किया जाएगा। अभी तक सभी विश्वविद्यालय के अपने-अपने अवकाश के लिए जारी किए जा रहे थे। वही रांची यूनिवर्सिटी में अवकाश 15 दिनों का होता था। डीएसपीएमयू में 1 महीने की गर्मी छुट्टी दी जाती थी। वहीं सोमवार को विश्व विद्यालय के अवकाश कैलेंडर में एकरूपता लाने के उद्देश्य से राज्यपाल के ओएसडी ने कुलपति और विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

लंबे विचार-विमर्श के बाद अवकाश का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। जिसके लिए स्वीकृति बाद में ली जाएगी। इसके साथ ही अब सभी विश्वविद्यालय में एक समान अवकाश घोषित किया जाएगा। वही प्रदेश में ग्रीष्मावकाश 15 दिन का होगा। गर्मी की छुट्टी के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। 1 से 15 जून तक हर साल ग्रीष्मावकाश घोषित किया जाएगा।

साथ ही कई राज्यों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। जिसमें केरल, पश्चिम बंगाल के अलावा एमपी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड और उत्तर प्रदेश शामिल है। हालांकि बिहार सरकार भी जल्द छात्रों के ग्रीष्मावकाश पर बड़ा फैसला ले सकती है।

इन राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

झारखंड

झारखंड में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। 21 मई से 10 जून तक अवकाश की घोषणा की गई है। आगामी शैक्षणिक सत्र 12 जून से शुरू होने वाला है।

यूपी

यूपी में 40 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाएगा। 21 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाएगा। तिथि में परिवर्तन शिक्षा विभाग द्वारा अलग से अधिसूचना जारी कर की जाएगी।

ओडिशा

उड़ीसा सरकार द्वारा भी बढ़ते तापमान को देखते हुए 5 मई से 18 जून तक अवकाश की घोषणा की गई है। 18 जून के बाद स्कूलों को खोला जाएगा।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए गुरूवार 21 अप्रैल से राज्य बोर्ड के प्राथमिक मध्य और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। अन्य बोर्ड के स्कूल द्वारा भी पाठ्यक्रम और गतिविधि पर विचार करने के बाद से बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विदर्भ को छोड़कर राज्य के सभी स्कूल 15 जून से खुलेंगे। विदर्भ में 30 जून से स्कूल संचालित किए जाएंगे।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में छात्रों को राहत दी गई है। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 28 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार एक से पांचवी तक की कक्षाएं 5 जून को फिर से शुरू की जाएगी जबकि 6 से 12वीं तक की कक्षाएं 1 जून को संचालित होगी।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। 1 मई से स्कूलों को बंद किया गया है। 12 जून से स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। सार्वजनिक और निजी दोनों स्कूल 12 जून तक बंद रहेंगे।

बंगाल

पश्चिम बंगाल में 2 मई से अवकाश की घोषणा की गई है। पहले अवकाश की घोषणा 24 मई से होनी थी। वही बढ़ते तापमान को देखते हुए तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

एमपी

एमपी में 1 मई से 15 जून तक स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। शिक्षकों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश 1 मई से 9 जून तक रहेगा। वही नया शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है।