CG:संभाग स्तरीय 51 राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में बेमेतरा जिला का बेहतरीन प्रदर्शन




संजू जैन:7000885784
बेमेतरा: संभाग स्तरीय 51 राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2024 को स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा में संपन्न हुआ
इस आयोजन में प्रतियोगिता की हर विधा में बेमेतरा जिला के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं 51 राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 /24 हेतु अपना स्थान सुनिश्चित कर अपने जिले का नाम रोशन किया ।राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला की विभिन्न विधाओं में बेमेतरा जिला के जिन विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपना स्थान निर्धारित किया उनमें स्वास्थ्य क्षेत्र में ओमपाल कक्षा नवमी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेचानमेटा जिला बेमेतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पर्यावरण के लिए जीवन शैली मे ढालेंद्र साहू कक्षा नवमी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।कुंदन कक्षा 11वीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए।कृषि में प्रथम स्थान कुमारी जान्हवी कक्षा आठवीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेचानमेटा ।कुमारी रेणुका वर्मा कक्षा नवमी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी राठी विद्यालय बेमेतरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।संचार एवं परिवहन में आकाश साहू कक्षा ग्यारहवीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।काॅम्यूटेशनल सोच मेंहर्ष बंझोर कक्षा दसवीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।एकल प्रोजेक्ट में कुमारी पायल साहू कक्षा ग्यारहवीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।एकल प्रोजेक्ट में कुमारी प्रियंका चंदेल कक्षा आठवीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती ममता गुरुपंच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।टीम प्रोजेक्ट में। उर्वशी एवं मुस्कान कक्षा आठवीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तेजस एवं भावेश कक्षा आठवीं शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बेरला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विज्ञान क्लब में कामेश्वरी एवं साथी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सेमरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार शिक्षक संगोष्ठी में रिचा ठाकुर व्याख्याता स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया रमा निराला व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटिका मेंख्याति साहू एवं साथी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी राठी विद्यालय बेमेतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसकी मार्गदर्शक शिक्षिका दीप्ति पटेल।शिक्षक सहायक सामग्री में राजेश कुमार धृतलहरे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंधियारखोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मंजू साहू शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटका द्वितीय स्थान पर रही ।गौरव शर्मा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा तृतीय स्थान पर रहे ।राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में अभिज्ञान वर्मा कक्षा आठवीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी राठी विद्यालय बेमेतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसकी मार्गदर्शिका शिक्षिका वर्षा साहू रही।अनुष्का शर्मा कक्षा 9 में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय साजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बेमेतरा जिला की उपलब्धि पर अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, नरेंद्र वर्मा जिला मिशन समन्वयक बेमेतरा सुनील तिवारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी बेमेतरा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को राज्य स्तरीय चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी