CG:छत्तीसगढ सिन्हा कलार समाज जिला बेमेतरा के पूर्व पदाधिकारियों की विदाई एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सिन्हा सामाजिक भवन थानखम्हरिया में किया गया

CG:छत्तीसगढ सिन्हा कलार समाज जिला बेमेतरा के पूर्व पदाधिकारियों की विदाई एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सिन्हा सामाजिक भवन थानखम्हरिया में किया गया
CG:छत्तीसगढ सिन्हा कलार समाज जिला बेमेतरा के पूर्व पदाधिकारियों की विदाई एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सिन्हा सामाजिक भवन थानखम्हरिया में किया गया

संजू जैन :7000885784
बेमेतरा:छत्तीसगढ सिन्हा कलार समाज जिला बेमेतरा के पूर्व पदाधिकारियों की विदाई एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सिन्हा सामाजिक भवन थानखम्हरिया में किया गया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलानिर्वाचन अधिकारी कृष्णा सिन्हा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही सभी पूर्व एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज द्वारा संगठन का नेतृत्व करने हेतु तिलक लगाकर गमछा, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगण डामनलाल सिन्हा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष,राजेश जयसवाल पूर्व जिलाअध्यक्ष, कुलेश्वर जायसवाल पूर्व जिला महामंत्री, भागवत सिन्हा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष,रघुवीर सिन्हा पूर्व जिला राजनीतिक संयोजक, कामता सिन्हा पूर्व भवन निर्माण का सम्मान किया गया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बिरेंद्र जायसवाल,मोहन सिन्हा  जिलामहामंत्री, हुकुम सिन्हा जिलाकोषाध्यक्ष, देवलाल सिन्हा युवा मंच प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवझडी सिन्हा जिला युवा अध्यक्ष, तोरन लाल सिन्हा जिला संपादक का सम्मान किया गया । साथ ही साथ पूर्व पदाधिकारीगण नये पदाधिकारियों को अपना कार्यभार सौंपे एवं जिला कार्यकारणी सदस्य की नियुक्ति की घोषणा जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  ईश्वर सिन्हा मंडलेश्वर बेरला, पंचू सिन्हा मंडलेश्वर बेमेतरा, अमर सिन्हा मंडलेश्वर थानखमरिया, सुरेश सिहोरे मंडलेश्वर साजा, सुरेश सिन्हा मंडलेश्वर नवागड़, संरक्षक मदन सिन्हा बेरला, ललीत जयसवाल बेमेतरा, मनहरण सिन्हा थानखमरिया, पूनाराम सिन्हा साजा, टीकम डडसेना साजा सहित ग्राम प्रमुख, युवा प्रमुख, क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

थानखम्हरिया के सिन्हा कलार समाज द्वारा पूर्व एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया जिसमें मोहन सिन्हा, इंदल सिन्हा, रमेश सिन्हा,अनुज जयसवाल, विनोद सिन्हा,रोशन सिन्हा,नोहर सिन्हा, बिरेंद्र सिन्हा, नेतराम सिन्हा सहित बडी संख्या में स्वजातीय सामाजिक बंधुगण उपथित रहे। जिला कलार समाज आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता है।