CG:बेमेतरा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू ने की कार्यकारिणी की घोषणा...जिला कार्यकारिणी में 25 पदाधिकारी, 88 कार्यसमिति सदस्य एवं 10 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं

CG:बेमेतरा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू ने की कार्यकारिणी की घोषणा...जिला कार्यकारिणी में 25 पदाधिकारी, 88 कार्यसमिति सदस्य एवं 10 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं
CG:बेमेतरा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू ने की कार्यकारिणी की घोषणा...जिला कार्यकारिणी में 25 पदाधिकारी, 88 कार्यसमिति सदस्य एवं 10 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बेमेतरा जिले की कार्यकारिणी की घोषणा मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता साहू ने प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की स्वीकृति एवं भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की सहमति से की है। जिला कार्यकारिणी में 25 पदाधिकारी,88 कार्यसमिति सदस्य एवं 10 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।  जिला मंत्री मधु राय नवागढ़ वा सावित्री रजक महामंत्री बेमेतरा से जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वरी वर्मा भिम्भौरी, उमा ठाकुर थान खम्हरिया, संतोषी साहू किरकी, राजेश्वरी पांडे बेमेतरा, सुमिता यादव बेमेतरा, टामिन साहू साजा एवं मीना निषाद नवागढ़ को बनाया गया है। 

जिला महामंत्री मधु सन्तोष राय नवागढ़ एवं सावित्री रजक बेमेतरा बनाई गईं हैं। जिला मंत्री द्रोपति साहू देवादा, जामीन बंछोर बेमेतरा, दुर्गा सेन एरमशाही, कल्याणी साहू भीम्भौरी, ममता देवांगन देवरबीजा, मैनादेवी मांडले रजकुड़ी एवं बबीता रोहरा बेमेतरा को बनाया गया है।

जिला कोषाध्यक्ष सरिता जैन थान खम्हरिया एवं सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा बेरला को बनी है। जिला मीडिया प्रभारी पुष्पा यादव बेमेतरा, सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पा मात्रे घूरसेना, सोशल मीडिया सह प्रभारी यामिनी चौबे बेमेतरा, आईटी सेल प्रभारी लक्ष्मी वर्मा बेरला, कार्यालय मंत्री राजकुमारी मानिकपुरी झलमला एवं सह कार्यालय मंत्री दीपिका साहू आनंदगांव को बनाया गया है।

सभी 10 मण्डल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा,

महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों व  कार्यसमिति के साथ-साथ बेमेतरा जिला अंतर्गत सभी 10 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। जिसमें बेमेतरा शहर मंडल में हेमलता शर्मा, बेमेतरा ग्रामीण मंडल में लक्ष्मी साहू, भिम्भौरी मंडल में संध्या नायक, साजा मंडल में सरोजनी यादव, परपोड़ी मंडल में विनीता अग्रवाल, नवागढ़ मंडल में खेमिन साहू, मारो मंडल में अमिता बघेल, खण्डसरा मंडल में उमा पाटिल, बेरला मंडल में ज्योति सुराना एवं थान खम्हरिया मंडल में नमिता सिन्हा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

नियुक्त की गईं पदाधिकारियों को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू ने बधाई दिया। साथ ही कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी मोर्चे को ऊंचा उठाने में दिन-रात कार्य करेंगी। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी।