CG:विकेश कुमार यादव हुए ग्लोबल शिक्षक अवार्ड से पुरस्कृत बेमेतरा कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं...बेरला विकास खंड के हाईस्कूल भरदा के शिक्षक




संजू जैन:7000885784
बेमेतरा 09 फरवरी 2023-कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने बेरला क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल भरदा के व्याख्याता विकेश कुमार यादव को ग्लोबल शिक्षक अवार्ड पुरस्कृत होने पर बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पन्नालाल परगनिहा भी उपस्थित थे। विकेश कुमार यादव ने बताया कि अक्स फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों, संस्था प्रमुख और शिक्षाविदों को ग्लोबल षिक्षक अवार्ड दिया जाता है। अक्स फाउंडेशन महिला और बालिका सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है। जिसका मुख्यालय गुड़गांव हरियाणा में है। वे गणित और पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग और शिक्षा के प्रचार प्रसार में सक्रिय कार्य कर रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बेमेतरा में विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं। राज्य स्तर पर एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लिए पर्यावरण शिक्षा और गणित विषय के राज्य फोकस समूह के सदस्य भी हैं। राज्य के गणित शिक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे सुग्घड पढ़वईया से भी जुड़े हुए हैं। कोरोना काल में भी जिला प्रभारी के रूप में ऑनलाइन कक्षाओं का सफल संचालन भी किए। इस अनुकरणीय कार्य के लिए विभाग व समुदाय से विभिन्न पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुआ। इनमें शिक्षा मित्र सम्मान, उत्कृष्ठ शिक्षक शैक्षिक-सामाजिक चेतना सम्मान, कोरोना शिक्षा योद्धा शिक्षक सम्मान, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षाश्री पुरस्कार, राज्यपाल शिक्षक सम्मान शामिल हैं। प्राचार्य संतोष कुमार परगनिहा, शिक्षकगण अंजली वर्मा, राखी वैष्णव, स्कूल के विधार्थीगण, सरपंच एवं ग्रामवासियों, पलकों ने भी बधाई दी।