CG:कृषि मंत्री के क्षेत्र बीजा सोसायटी में किसानों के धान खरीदी व्यवस्था से खिलवाड़... प्रशासन के दिशानिर्देश के विपरीत प्रबन्धक द्वारा किसानों से मानक मापदण्ड से अधिक धान की खरीदी..खरीदी की जानकारी नहीं देने पर कृषि मंत्री के पास हुआ शिकायत

संजू जैन:7000885784
साजा(बीजा):ज़िले के साजा ब्लॉक अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बीजा से एक बड़ा गम्भीर मामला प्रकाश में आ रहा है। जिसमें जानकारी के मुताबिक बीजा समिति के खरीदी केंद्र में किसानों के धानों को प्रशासन द्वारा खरीदी के लिए तय की मात्रा 40 किलोग्राम के एक एक बारदाने में पांच सौ से सात सौ ग्राम अधिक वजन तौल कर खरीदी की जा रही है। लिहाजा समिति प्रबन्धन की खुलेआम मनमानी एवं भर्राशाही कर किसानों के साथ ठगी एवं खिलवाड़ किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसान काफी परेशान है। फलस्वरूप स्थानीय सेवा सहकारी समिति प्रबन्धन की काफी फजीहत हो रही दिखाई पड़ रही है,जो क्षेत्र के किसानों के साथ एक प्रकार से सरासर लूट या ठगी अथवा धोखाधड़ी है।

बताया जा रहा है कि मामले के खुलासे से पूर्व ही यह गतिविधि समिति द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसमे काफी सारे किसानों के धान को प्रशासन के दिये मापदण्ड 40 किलोग्राम प्रति बारदाने से 500 से 700ग्राम अधिक धान खरीदकर लूट की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

प्रबन्धन की लूट व्यवस्था से कृषि मंत्री की छवि बिगाड़ने की कोशिश*

गौरतलब हो कि साजा विधानसभा एवं विकासखण्ड के सीमावर्ती इलाके में स्थित ग्राम बीजा सोसायटी अपने एक अन्य उपार्जन केंद्र के साथ आसपास करीब आठ गाँवो के किसानों के लिए धान खरीदी का केंद्र है। जिसमें समिति क्षेत्र के लगभग 1540 किसानों द्वारा धान की बेची की जाती है।चूंकि यह क्षेत्र साजा-धमधा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जिसके दिग्गज विधायक वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में कृषि मंत्री है। लिहाजा किसानों से जुड़ा उनके क्षेत्र का यह मामला काफी गम्भीर हो जाता है। समिति प्रबन्धन द्वारा किसानों के साथ की जा रही लुट कही-न-कही विभागीय मंत्री रविन्द्र चौबे जी की छवि खराब अथवा बिगाड़ने की कोशिश या साजिश भी हो सकती है।

*पत्रकारों के साथ समिति पर प्रबन्धन का दुर्व्यवहार भी गम्भीर*

चूंकि जब बीजा समिति के ख़रीदी केंद्र में एक स्थानीय पत्रकार द्वारा मामले में स्वंय जाकर खबर की जानकारी ली गयी तो किसानों का यह मामला सही पाया गया। जिस पर सवाल जवाब में समिति प्रबन्धक ने उक्त स्थानीय पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जानकारी देने से मना कर दिया।जोकि प्रशासनिक कर्मचारी एवं अधिकारी के नियामवली के बिल्कुल विपरीत है.सेवा सहकारी समिति प्रबंधक जीवराखन साहु का शिकायत कृषि मंत्री रवींद्र चौबे के पास किया गया है 

====
यहां तो बहुत गंभीर मामला है और पत्रकार को खरीदी की जानकारी नही देना समिति प्रबंधक की लापरवाही है ऐसा किया है में पता करवाता हु 

धनराज मरकाम एसडीएम साजा