CG BEMETARA:लायंस क्लब बेमेतरा के द्वारा विधायक कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया... इस अवसर पर लायंस क्लब के द्वारा 61 महिलाओं को नारी शक्ति समान से सम्मानित किया गया

CG BEMETARA:लायंस क्लब बेमेतरा के द्वारा विधायक कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया... इस अवसर पर लायंस क्लब के द्वारा 61 महिलाओं को नारी शक्ति समान से सम्मानित किया गया

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए सरकारी कार्यालयों में जहां महिला कर्मियों का सम्मान किया गया वहीं स्कूल-कालेजों में प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित कर मान बढ़ाया गया। वहीं रंगोली-चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और छात्राओं को अभिव्यक्ति सुरक्षा एप की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया गया। वहीं लायंस क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 61 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा

लायंस क्लब बेमेतरा के द्वारा विधायक कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के द्वारा 61 महिलाओं को नारी शक्ति समान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य तिथि जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन वंदना भेले रहीं। अध्यक्षता लायंस क्लब की अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा ने की। क्लब के सचिव डा. विनय ताम्रकार कहा कि नारी शक्ति को सम्मानित करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। क्लब के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने भी संबोधित 

क्लब के अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है। हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गोतम ने किया।

इनका हुआ सम्मान

सम्मानित होने वालों में होने वाले सामाजिक सेवा क्षेत्र से रश्मि ताम्रकार, वर्षा गौतम, कमला साहू, जनता साहू, शिक्षा सेवा क्षेत्र भावना वाघमारे, आंचल वर्मा, शालिनी दुबे, ज्योति बनाकर, सुषमा शर्मा, चिकित्सा सेवा क्षेत्र में डा. वंदना भेले, डाक्टर सोनी रत्नाकर, डा. प्रज्ञा शाह, स्टाफ नर्स में आरती दत्ता, संजू यादव, अनीता बाघमार, होलिका बाई मानिकपुरी, शर्मिला वर्मा, सुनीता मानिकपुरी, महिला एवं बाल विकास सेवा क्षेत्र से कनक मणि पटेल, हेमलता मानिकपुरी, रमा श्रीवास, गोमती तंबोली, सरिता देवांगन, खेलकूद के क्षेत्र में कुमारी अंजलि साहू, राजेश्वरी जोशी, मंजू यादव, पूजा साहू, पूजा शर्मा, पुलिस विभाग सेवा क्षेत्र से बाल मति नायक, वर्षा चौबे, पूनम ठाकुर, नंदनी यादव, रेखा मंडावी, अधिवक्ता व्यवसाय क्षेत्र से सलमा शरीफ, दुर्गा साहू, रजनी पांडे, माधवी राजपूत, जनपद पंचायत बेमेतरा सेवा क्षेत्र से रुकमणी सोनी, भावना शर्मा मितानिन सेवा क्षेत्र से वर्षा शर्मा, भारतीय ठाकुर कल्याणी सेन किशन निषाद, नगर पालिका परिषद बेमेतरा में सेवा क्षेत्र से पुष्पा देवांगन, सुषमा पारदी, सती साहू, इंद्राणी साहू, मध्याह्न भोजन संचालन सेवा क्षेत्र से ज्योति पांडे, मीणा मानिकपुरी, मीना तिवारी, दुर्गा मानिकपुरी, मीना भट्ट, ममता मिश्रा, जेल विभाग से कुमारी दीक्षा, अंगारे रश्मि नामदेव को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन लायन दिनेश पटेल ने किया।