Sahara Refund Portal : अब तक नहीं आया है सहारा रिफंड पोर्टल से पैसा तो जानिए अब क्या करना होगा...

Sahara Refund Portal: Money has not yet come from Sahara Refund Portal, so know what to do now... Sahara Refund Portal : अब तक नहीं आया है सहारा रिफंड पोर्टल से पैसा तो जानिए अब क्या करना होगा...

Sahara Refund Portal : अब तक नहीं आया है सहारा रिफंड पोर्टल से पैसा तो जानिए अब क्या करना होगा...
Sahara Refund Portal : अब तक नहीं आया है सहारा रिफंड पोर्टल से पैसा तो जानिए अब क्या करना होगा...

Sahara ka paisa kaise Milega : 

 

नया भारत डेस्क : सहारा की सहकारी समितियों में जिन लोगों का पैसा फंसा है, उन्हीं उनकी जमापूंजी वापस दिलावाने के लिए केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्ट्ल की शुरुआत की। सहारा में अनेक लोगों ने निवेश किया था। अब रिफंड के लिए भी इंतजार कर रहे हैं। अगर आपने भी यहां निवेश किया था तो यह खबर आपके बहुत काम की है। बात दें कि काफी सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने के बाद भी अभी तक रिफंड का पैसा नहीं मिला है। अगर अप्लाई करने के 45 दिन बाद भी पैसा नहीं आया तो आपको पोर्टल पर दोबारा अप्लाई करना होगा। (Sahara ka paisa kaise Milega)

पिछले समय में अगर आपने सहारा में निवेश किया था तो यह खबर खास आपके लिए है। एक अपडेट के अनुसार बता दें कि कई लोगों को अब तक रिफंड नहीं मिला है। क्या आपको भी सहारा की सहकारी समितियों (Sahara co-operative societies) में लगाया पैसा रिफंड नहीं मिला है? तो आइये जानते हैं कि अब आपको करना क्या है। (Sahara ka paisa kaise Milega)

यहां किया था अप्लाई

सहारा की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज में निवेश करने वाले निवेशकों ने सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) पर अप्लाई किया था। लेकिन 45 दिन बीत जाने के बाद भी बहुतों का पैसा वापस नहीं आया है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराइए नहीं। आपको एक बार फिर से पोर्टल पर रिफंड के लिए अप्लाई करना होगा। पहले रिफंड आवेदन करते समय आपसे कुछ गलती हुई है, तो इसका मेल आपको आया होगा। इन गलतियों को ठीक करके आप फिर से रिफंड के लिए आवेदन दे सकते हैं। (Sahara ka paisa kaise Milega)

कर सकते हैं 19,999 रुपये तक के रिफंड का दावा

सहारा के निवेशकों को उनकी जमापूंजी वापस दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल शुरू किया था। कहा गया था कि सही तरीके से आवेदन करने पर 45 दिन में रिफंड मिल जाएगा। सहारा रिफंड पोर्टल जुलाई में लॉन्च हुआ था। 5 महीने बाद भी बहुतों को उनका पैसा वापस नहीं मिला है। सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से आप 19,999 रुपये तक के रिफंड का दावा कर सकते हैं। (Sahara ka paisa kaise Milega)

अब आपको फिर से करना होगा अप्लाई

सहारा रिफंड पोर्टल में एक अपडेट (An update in Sahara Refund Portal)आया है। इसमें बताया गया है कि जिन निवेशकों को 45 दिन के बाद भी रिफंड नहीं मिला है, वे पोर्टल पर रिफंड के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं। कई निवेशक ऐसे भी हैं, जिनसे अप्लाई करते समय गलतियां हो गई थीं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो गलती को सुधार कर दोबारा से अप्लाई करें।(Sahara ka paisa kaise Milega)

इस तरह करें रिफंड के लिए आवेदन

Sahara ka paisa kaise Nikale : आपको सहारा रिफंड पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in/) पर जाना होगा।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए  https://mocrefund.crcs.gov.in/Depositor/Register पर क्लिक करें।  
अपने आधार नंबर के आखिरी 4 डिजिट और उससे लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।  
मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफाई करें।  
अब आपके पास एक फॉर्म आएगा, जिसे डाउनलोड कर लें। 
फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद उसे स्कैन कर अपलोड कर दें। 
सहारा में निवेश की मेंबरशिप नंबर की रसीद अपलोड करें। 
सही तरह से अप्लाई करने पर 45 दिनों में आपको रिफंड मिल जाएगा।  (Sahara ka paisa kaise Milega)