RBI भर्ती अलर्ट: भारतीय रिजर्व बैंक में 303 पदों पर भर्ती.... RBI recruitment 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी.... आज से करें आवेदन.... देखिए डिटेल....
RBI recruitment 2022 303 posts Reserve Bank of India apply from March 28




...
RBI recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने ग्रेड बी के 303 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर देखें। आयु सीमा 1 जनवरी 2022 को 21 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए। आवेदन शुल्क 850 रुपए है। आवेदन की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2022 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आरबीआई की वेबसाइट rbi.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरबीआई की इस भर्ती में कुल 303 पदों को भरा जाना है जिनमें 238 पद ऑफिसर्स ग्रेड B जनरल के लिए 31 पद ऑफिसर ग्रेड बी डीईपीआर और 25 वैकेंसी ग्रेड बी डीएसआईएम और 6 पद असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा के लिए हैं। वहीं 3 रिक्तियां असिस्टेंट मैनेजर प्रोटोकॉल व सिक्योरिटी के लिए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 28 मार्च 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 18 अप्रैल 2022